महेश बाबू और प्रियंका चोपड़ा एक साथ काम करने को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। दोनों ने एसएस राजामौली की अपकमिंग फिल्म के लिए हाथ मिलाया है। फैंस राजामौली की इस फिल्म की छोटी से छोटी अपडेट जानने के लिए बेताब हैं।
ऐसे में अब एसएस राजामौली की अपकमिंग एक्शन-एडवेंचर फिल्म का लुक और टाइटल सामने आ चुका है। महेश बाबू का लुक देख फैंस फिल्म को लेकर अब और क्रेजी हो रहे हैं। हैदराबाद में आयोजित ग्लोबट्रॉटर इवेंट में एसएस राजामौली की आने वाली फिल्म का नाम रिवील किया गया है।
Mahesh Babu as RUDHRA in #VARANASI. pic.twitter.com/YMUjnnytWX
— rajamouli ss (@ssrajamouli) November 15, 2025
साथ ही महेश बाबू के दमदार लुक से भी पर्दा उठाया गया। फिल्म का टाइटल वाराणसी है। फर्स्ट लुक में महेश बाबू काफी गुस्से में नजर आ रहे हैं। उनके चेहरे पर चोट के घाव हैं और हाथ में एक त्रिशूल है। वहीं, अभिनेता बाबा नंदी पर बैठे हुए अपना रुद्र अवतार दिखाते नजर आए। एक्टर के इस लुक ने इंटरनेट पर आते ही तहलका मचा दिया है।

फिल्म रिलीज के पहले ही यूजर्स वाराणसी को अभी से ब्लॉकबस्टर कहने लगे हैं। बता दें कि इस इवेंट में सुपरस्टार महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा और फिल्म में विलेन बने पृथ्वीराज सुकुमारन भी आये। बता दें कि फिल्म वाराणसी से प्रियंका चोपड़ा का लुक पहले ही रिलीज किया जा चुका है।
फिल्म के पोस्टर में प्रियंका पीले रंग की साड़ी पहने हुए और हाथ में बंदूक लिए नजर आई थीं। महेश बाबू की तरह उनका लुक भी काफी शानदार है। मूवी में प्रियंका, मंदाकिनी का किरदार निभा रही हैं। वहीं, फिल्म वाराणसी साल 2027 में सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।
इस कार्यक्रम के दौरान निर्देशक ने यह खुलासा किया कि उनकी अगली फिल्म वाराणसी आईमैक्स के 1.43:1 आस्पेक्ट रेशियो में फिल्माई जाएगी। उन्होंने बोला, “हम तेलुगु सिनेमा में एक तकनीकी क्रांति ला रहे हैं। यह फिल्म एक प्रीमियम लार्ज-स्केल फ़ॉर्मेट में तैयार की जाएगी, खासतौर पर आईमैक्स अनुभव के लिए।”
ये भी पढ़े : विलेन का नया अवतार : शांत लेकिन खतरनाक, राजामौली की खास पेशकश
ये भी पढ़े : मंदाकिनी के रोल में एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा, साड़ी व बंदूक का परफेक्ट फ्यूजन













