‘चेतन चौहान अनसंग हीरोज़ अवार्ड ’ से सम्मानित हुए वाराणसी के अमित पाण्डेय

0
122

नई दिल्ली। भारतीय हैंडबॉल को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने और खिलाड़ियों के विकास के लिए सतत प्रयास करने वाले वाराणसी के युवा खेल प्रशासक अमित पाण्डेय ‘किशन’ को शनिवार को प्रतिष्ठित ‘चेतन चौहान अनसंग हीरोज़ अवार्ड 2025’ से सम्मानित किया गया।

यह अवॉर्ड उन्हें दिल्ली के उस ऐतिहासिक स्थल पर प्रदान किया गया, जहाँ भारत का संविधान लिखा गया था। ऐसे राष्ट्रीय महत्व वाले स्थान पर सम्मान मिलना उनकी उपलब्धि को और भी विशेष बनाता है।

हैंडबॉल खेल प्रशासन में उत्कृष्ट योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय सम्मान

अमित पाण्डेय ‘किशन’ वर्तमान में उत्तर प्रदेश हैंडबॉल संघ के कार्यकारी महासचिव के रूप में कार्यरत हैं। राज्य में हैंडबॉल को नई दिशा और पहचान दिलाने, खिलाड़ियों के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराने और खेल ढांचे को जमीनी स्तर पर मजबूत करने में उनके सक्रिय नेतृत्व को राष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया है। इन्हीं योगदानों के लिए उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया।

समारोह में मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री प्रो. एस. पी. सिंह बघेल, विशिष्ट अतिथि दिल्ली क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष रोहन जेटली सहित देशभर से आए कई खेल व्यक्तित्व, प्रशासक और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि अमित पाण्डेय जैसे युवा और ऊर्जावान प्रशासक भारतीय खेल प्रशासन को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उनके नेतृत्व ने उत्तर प्रदेश में हैंडबॉल के प्रति नई ऊर्जा और उत्साह का संचार किया है।

सम्मान प्राप्त करने के बाद अमित पाण्डेय ‘किशन’ ने कहा कि यह पुरस्कार उनके अकेले प्रयासों का नहीं, बल्कि पूरे हैंडबॉल परिवार, खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और सहयोगियों की सामूहिक मेहनत का परिणाम है। उन्होंने आगे भी खेल को नई ऊँचाइयों पर ले जाने की प्रतिबद्धता दोहराई।

अंत में आयोजकों ने उम्मीद जताई कि आने वाले वर्षों में अमित पाण्डेय जैसे युवा खेल प्रशासक भारत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हैंडबॉल सहित विभिन्न खेलों में मजबूत पहचान दिलाने में अहम योगदान देंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here