लखनऊ : भारत स्काउट एवं गाइड, उत्तर प्रदेश की प्रादेशिक परिषद बैठक एवं 19वीं राष्ट्रीय जम्बूरी में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पदाधिकारियों के सम्मान हेतु आयोजित समारोह आज बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय, साउथ सिटी, लखनऊ में में सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के प्रादेशिक अध्यक्ष डॉ० महेन्द्र सिंह द्वारा की गई। अपने अध्यक्षीय संबोधन में डॉ० महेन्द्र सिंह ने 19वीं राष्ट्रीय जम्बूरी के सफल आयोजन हेतु राज्यपाल आनंदीबेन पटेल एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में आयोजित यह जम्बूरी ऐतिहासिक रही।

उन्होंने पदाधिकारियों एवं सहयोगियों द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यों की सराहना की तथा छत्तीसगढ़ में आयोजित रोवर-रेंजर जम्बूरी एवं गणतंत्र दिवस फ्लैग मार्च में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर संस्था के सभी सदस्यों को बधाई दी। साथ ही वर्ष 2026 में स्काउट-गाइड प्रशिक्षण गतिविधियों को और सशक्त बनाने हेतु सामूहिक रूप से कार्य करने का आह्वान किया।
प्रादेशिक मुख्यायुक्त डॉ० प्रभात कुमार द्वारा 19वीं राष्ट्रीय जम्बूरी पर आधारित एक लघु फिल्म का प्रस्तुतीकरण किया गया। उन्होंने जम्बूरी के सफल आयोजन में विभिन्न विभागों तथा इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया के सहयोग की सराहना करते हुए संस्था की उपलब्धियों एवं युवाओं के व्यक्तित्व निर्माण में स्काउटिंग-गाइडिंग की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला।
जम्बूरी में उत्कृष्ट कार्य एवं सहयोग प्रदान करने हेतु विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों को सम्मानित करने का निर्णय लिया गया। सम्मानित किए जाने वाले प्रमुख अधिकारियों में दीपक कुमार (आईएएस), अपर मुख्य सचिव (वित्त/एपीसी/आईडीसी); पार्थ सारथी सेन शर्मा (आईएएस), अपर मुख्य सचिव, बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा, संजय प्रसाद (आईएएस), अपर मुख्य सचिव, मुख्यमंत्री कार्यालय, अमित घोष (आईएएस), अपर मुख्य सचिव, चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, कृष्ण कुमार गुप्ता (आईएएस), विशेष सचिव, माध्यमिक शिक्षा, आलोक सिंह (आईएएस), स्टेट एस्टेट ऑफिसर, विजय किरण आनंद (आईएएस), सचिव औद्योगिक विकास एवं सीईओ, इन्वेस्ट यूपी, प्रथमेश कुमार (आईएएस), उपाध्यक्ष, लखनऊ विकास प्राधिकरण, विशाल भारद्वाज (आईएएस), विशेष सचिव, मुख्यमंत्री, विशाल सिंह (आईएएस), विशेष सचिव एवं निदेशक सूचना, बलकार सिंह (आईएएस), आवास आयुक्त, पी.एन. सिंह (आईएएस), प्रबंध निदेशक, उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम, इन्द्रजीत सिंह (आईएएस), निदेशक, यूपीनेडा, प्रो० राज कुमार मित्तल, कुलपति, बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय, डॉ० अश्विनी कुमार सिंह, कुलसचिव,सी.बी. सिंह (आईएएस), सचिव माध्यमिक शिक्षा, अमरेन्द्र के. सेंगर (आईपीएस), पुलिस आयुक्त लखनऊ, गौरव अग्रवाल एवं सुनील कुमार वर्मा (डीआरएम), श्रीमती रिया केजरीवाल (आईएएस), प्रबंध निदेशक पावर कॉरपोरेशन, पद्मजा चौहान, एडीजी फायर सर्विस, विशाख (आईएएस), जिलाधिकारी लखनऊ, गौरव कुमार (आईएएस), नगर आयुक्त, महेन्द्र पाल सिंह (पीसीएस), अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), प्रताप सिंह बघेल, निदेशक बेसिक शिक्षा, अनुराग प्रसाद (पीसीएस), सृष्टि धवन (पीसीएस), डॉ० अरविन्द कुमार राव (पीसीएस), गणेश कुमार, निदेशक एससीईआरटी, बबलू कुमार (आईपीएस), कमलेश कुमार दीक्षित (आईपीएस), निपुण अग्रवाल (आईपीएस), विजय धुल (आईपीएस) एवं रल्लापल्ली वसंत कुमार (आईपीएस) सहित अन्य अधिकारी शामिल रहे।

समारोह में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर सम्मान ग्रहण करने वालों में पार्थ सारथी सेन शर्मा (आईएएस), अमित घोष (आईएएस), कृष्ण कुमार गुप्ता (आईएएस) तथा महेन्द्र पाल सिंह (पीसीएस) प्रमुख रहे। जम्बूरी के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं में सहयोग प्रदान करने वाले लखनऊ के अनेक प्रतिष्ठित विद्यालयों — सेंट फ्रांसिस स्कूल फॉर द हियरिंग इम्पेयर्ड, माउंटफोर्ट महानगर, कैथेड्रल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, लखनऊ पब्लिक स्कूल की विभिन्न शाखाएँ, सेंट क्लियर्स कॉन्वेंट स्कूल हरदोई रोड, सिटी मॉन्टेसरी स्कूल (सीएमएस) की विभिन्न शाखाएँ, पायनियर मॉन्टेसरी स्कूल इंटर कॉलेज, सेठ एम.आर. जयपुरिया स्कूल, श्री राम अकादमी तथा स्टडी हॉल गोमती नगर को भी सम्मानित किया गया।
सर्वोत्तम जनपद पुरस्कार योजना के अंतर्गत ‘ए’ श्रेणी में आगरा जनपद ने प्रथम स्थान प्राप्त कर ₹1,00,000 का पुरस्कार हासिल किया, जबकि मेरठ को द्वितीय स्थान (₹75,000) तथा गाजियाबाद को तृतीय स्थान (₹50,000) प्राप्त हुआ। तथा वाराणसी जनपद को सान्तवना पुरस्कार प्रदान किया गया |
‘बी’ श्रेणी में हापुड़ जनपद प्रथम स्थान पर रहा, जिसे ₹80,000 की पुरस्कार राशि प्रदान की गई। संबंधित जनपदों के जिलाधिकारियों को भी सम्मानित किया गया।
बीएसजी ज्ञान प्रतियोगिता के विभिन्न वर्गों (कब, बुलबुल, स्काउट, गाइड, रोवर एवं रेंजर) तथा सर्वोत्तम कैडेट रैली में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किए गए।
इसके अतिरिक्त एल०टी०, ए०एल०टी० एवं एच०डब्ल्यू०बी० कोर्स पूर्ण करने वाले प्रशिक्षकों को पार्चमेंट एवं ऑनरेबल चार्ज प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में महेश चन्द्र सक्सेना (उपाध्यक्ष), देव भास्कर तिवारी (उपाध्यक्ष), राम जनम सिंह (उपाध्यक्ष), रेखा शर्मा (उपाध्यक्ष), डॉ० राजेश मिश्रा (प्रादेशिक आयुक्त (स्काउट), आलोक अग्रवाल (प्रादेशिक कोषाध्यक्ष), आनन्द सिंह रावत (प्रादेशिक सचिव) सहित प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए पदाधिकारी एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।समारोह का समापन राष्ट्र निर्माण में स्काउट-गाइड आंदोलन की भूमिका को और सशक्त बनाने के संकल्प के साथ हुआ।











