नवाजुद्दीन सिद्दीकी की एंट्री से तुम्बाड 2 को नया आयाम, सोहम शाह का बड़ा ऐलान

0
22
Sohum Shah (@shah_sohum) Pen Movies (@penmovies) Sohum Shah Films (@sohumshahfilms)

तुम्बाड के निर्माता सोहम शाह ने इसके दूसरे पार्ट को लेकर बड़ा अपडेट साझा किया है। उन्होंने इस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए एक खास कलाकार के इस प्रोजेक्ट से जुड़ने की जानकारी दी है।

जी हां, मशहूर एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी अब ‘तुम्बाड 2’ में नजर आएंगे। इस कल्ट फ्रैंचाइजी के लिए यह एक बड़ी बात है। उनका इस फिल्म से जुड़ना एक बड़ा कदम है। इससे पता चलता है कि मेकर्स इस यूनिवर्स को और ज्यादा गहरा और दिलचस्प बनाने की तैयारी कर रहे हैं।

माना जा रहा है कि अपनी लेयर्ड, अनप्रेडिक्टेबल और इमोशनल एक्टिंग के लिए पहचाने जाने वाले नवाजुद्दीन फिल्म के सीक्वल में बहुत जरूरी रोल निभाएंगे। प्रोजेक्ट से जु़ड़ने पर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने कहा, ‘मैं ‘तुम्बाड’ की ऑरिजिनैलिटी और उसकी माहौल बनाने वाली कहानी का हमेशा से मुरीद रहा हूँ।

Sohum Shah (@shah_sohum) Pen Movies (@penmovies)
Sohum Shah Films (@sohumshahfilms)

जब सोहम ने मुझे सीक्वल का विजन बताया, तो मुझे कहानी पसंद आई और मैं इस सफर में उनके साथ जुड़ गया। इतने बड़े प्रोजेक्ट पर सोहम शाह और पेन स्टूडियो के साथ काम करना वाकई एक्साइटिंग है। मैं जो किरदार निभा रहा हूँ, उसमें कई परतें हैं, और मैं इतनी पैशनेट टीम के साथ इस इम्मर्सिव यूनिवर्स को एक्सप्लोर करने के लिए काफी एक्साइटेड हूँ।’

‘तुम्बाड 2’ एक मच अवेटेड फिल्म ही, जिसकी शूटिंग जल्द ही शुरू होगी। फिल्म को लेकर सोहम शाह ने कहा , ‘नवाज सर को ‘तुम्बाड 2’ में लाना हमारे लिए बहुत एक्साइटिंग है। वो ऐसे एक्टर हैं जो हर रोल में गजब की शिद्दत और असलियत लाते हैं।

वो जो किरदार निभाएंगे, वो सीक्वल के इमोशनल और साइकोलॉजिकल माहौल को बड़ा करने में बहुत अहम है। नवाज़ सर के आने से, हमें लगता है कि कहानी गहराई और असर के मामले में एक अलग ही लेवल पर पहुंच जाएगी।’

Sohum Shah (@shah_sohum) Pen Movies (@penmovies)
Sohum Shah Films (@sohumshahfilms)

फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी की एंट्री होने पर फैंस में काफी एक्साइटमेंट है। पोस्टर रिलीज होने के बाद से ही कमेंट्स की बाढ़ आ गई है। एक यूजर ने कमेंट किया- ‘बाप का…विनायक दादा का…सबका बदला लेगा रे तेरा पांडुरंग।’ वहीं एक ने लिखा- ‘अब होगा मौत का खेल।’ वहीं एक यूजर ने लिखा- ‘हस्तर के रोल में नवाज।’ साथ ही आग वाले इमोजी इस्तमाल किए। बात साफ है कि लोग अब बेसब्री से इसके सीक्वल का इंतजार कर रहे हैं।

‘तुम्बाड 2’ को सोहम शाह फिल्म्स के बैनर तले एक्टर-प्रोड्यूसर सोहम शाह लीड कर रहे हैं, और इसमें पेन स्टूडियोज की पार्टनरशिप है, जिसके प्रमुख दिग्गज प्रोड्यूसर डॉ. जयंतीलाल गड़ा हैं। इस स्टूडियो ने प्रोडक्शन, प्रेजेंटेशन और ग्लोबल डिस्ट्रीब्यूशन में अपनी बहुत तगड़ी पकड़ बना ली है।

इन्होंने 3,000 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है, जिनमें ‘कहानी’ और ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ जैसी फिल्में शामिल हैं। साथ ही, इन्होंने ग्लोबल ब्लॉकबस्टर ‘आरआरआर’ को प्रेजेंट किया है और ‘जवान’, ‘स्त्री 2’ और ‘छावा’ जैसी बड़ी कमर्शियल फिल्मों को डिस्ट्रीब्यूट किया है।

ये भी पढ़े : ‘तुम्बाड 2’ की तैयारी शुरू, सोहम शाह और पेन स्टूडियोज का बड़ा ऐलान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here