रणदीप हुड्डा के घर आई नन्ही परी, पत्नी लिन लैशराम ने बेटी को जन्म दिया

0
26
Randeep Hooda (@randeephooda) Lin Laishram (@linlaishram)

बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा के घर खुशियों का आगमन हुआ है। उनकी पत्नी लिन लैशराम ने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है। इस खुशखबरी की जानकारी कपल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करके दी, जिसके बाद फैंस और फिल्मी सितारे उन्हें लगातार बधाइयां दे रहे हैं।

रणदीप हुड्डा ने पिता बनने की गुड न्यूज शेयर की। साझा की गई तस्वीर में उनके पिता अपनी नवजात पोती को गोद में लिए नजर आ रहे हैं।

पोस्ट के कैप्शन में अभिनेता ने लिखा, दादा अर पोती नै जन्मदिन की घणिए बधाई। आज मैं पिता बन गया हूं। सबसे खास बात लिन, तुम्हारा बहुत-बहुत शुक्रिया। तुमने मुझे पिता बनाया और हमारी छोटी सी परी को इस दुनिया में लाई। एक छोटी सी बेटी और जिंदगी भर का प्यार।

Randeep Hooda (@randeephooda)
Lin Laishram (@linlaishram)

जैसे ही यह पोस्ट सामने आई, सोशल मीडिया पर फैंस और कई फिल्मी हस्तियों ने कपल को बधाइयां देना शुरू कर दिया। फैंस शुभकामनाएं देते हुए रणदीप और लिन के नए सफर के लिए खुशी जता रहे हैं।

रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद साल 2023 में शादी की थी। शादी के बाद से ही दोनों अक्सर अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। अब बेटी के जन्म के साथ उनके परिवार में नई खुशियां जुड़ गई हैं।

ये भी पढ़े : दो साल का प्यार, अब नया अध्याय : रणदीप और लिन बनने वाले हैं माता-पिता

ये भी पढ़े : शादी के बंधन में बंधे रणदीप हुडा, एक्टर ने साझा की फोटो

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here