रॉयल स्पोर्ट्स गंज स्टेडियम में 15 मार्च को फिट-टेस्ट फैमिली एरीना वॉकाथॉन

0
20

लखनऊ। समाज में युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करने एवं फिटनेस व स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य अलीगंज स्थित रॉयल स्पोर्ट्स गंज (आरएसजी) स्टेडियम में रविवार, 15 मार्च को “फिट-टेस्ट फैमिली एरीना – वॉकाथॉन एवं फिटनेस” आयोजित किया जाएगा।

युवाओं में खेल और फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास

रॉयल स्पोर्ट्स गंज स्टेडियम और स्पोर्ट्स नेटवर्क इंडिया (एसएनआई) तथा द गुरुकुलम स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में इस आयोजन की शुरुआत सुबह 6:30 बजे होगी जिसमें छात्र-छात्राओं, खिलाड़ियों, फिटनेस प्रेमियों और आम नागरिकों की बड़ी भागीदारी रहने की संभावना है।

जुम्बा, योग सत्र के साथ खिलाड़ियों का होगा सम्मान समारोह

वहीं मुख्य आकर्षण 2 किमी की वॉकाथॉन (फिटनेस वॉक) होगी, जिसे मुख्य अतिथि लखनऊ उत्तर विधायक डॉ. नीरज बोरा हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इसके बाद खेल क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले खिलाड़ियों और व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा। वहीं प्रतिभागियों के लिए जुम्बा फिटनेस सत्र और योग सत्र का भी आयोजन होगा।

इस अवसर पर हॉकी ओलंपियन सैयद अली, उत्तर प्रदेश ओलंपिक संघ के महासचिव डॉ. डा.आनन्देश्वर पाण्डेय, लखनऊ ओलंपिक संघ के महासचिव डॉ. सैयद रफत जुबैर रिजवी, अवध ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के चेयरमैन ऋषि गोयल, अंतरराष्ट्रीय पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी अबू हुबैदा, पूर्व अंतरराष्ट्रीय तैराक एवं रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार विजेता गरिमा कपूर, शिक्षा विभाग के संयुक्त निदेशक मुकेश सिंह, रॉयल स्पोर्ट्स गंज स्टेडियम के कार्यकारी निदेशक हर्षवर्धन सिंह तथा डायरेक्टर ऑपरेशन्स अजय सेठी सहित कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहेंगे।

इसी के साथ मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, गोमती नगर की मेडिकल टीम द्वारा सीपीआर (सीपीआर) प्रशिक्षण और डेमोंस्ट्रेशन भी दिया जाएगा, जिससे लोगों को आपात स्थिति में जीवनरक्षक तकनीकों की जानकारी मिल सके।

स्पोर्ट्स नेटवर्क इंडिया के निदेशक एवं रॉयल स्पोर्ट्स गंज स्टेडियम के कार्यकारी निदेशक डॉ. आनंद किशोर पाण्डेय ने बताया कि इस आयोजन के माध्यम से लोगों को नियमित व्यायाम, योग और खेल गतिविधियों के महत्व के प्रति जागरूक किया जाएगा।

आयोजन विवरण
कार्यक्रम: फिट- टेस्ट फैमिली एरीना – वॉकाथॉन एवं फिटनेस
दिनांक : रविवार, 15 मार्च 2026
समय: प्रातः 6:30 बजे से
स्थान: रॉयल स्पोर्ट्स गंज स्टेडियम, अलीगंज, लखनऊ

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here