अभिषेक यादव, सर्वराज सिंह व स्टालिन नायक अंतिम आठ में

0
60

लखनऊ। एप्लॉम्ब द्वारा आयोजित ‘द फ्रेंड्स कप’ टेनिस टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ उत्तर प्रदेश ओलंपिक संघ के महासचिव आनन्देश्वर पांडेय ने किया। पद्मश्री मोहम्मद शाहिद स्टेडियम के सिंथेटिक टेनिस कोर्ट पर पहले दिन पुरुष सिंगिल्स वर्ग के मुकाबले खेले गए।

पुरुष एकल के 30+ आयु वर्ग में भारत के अभिषेक यादव ने 6-0, 6-0 से, सर्वराज सिंह ने 6-0, 7-6(4) एवं स्टालिन नायक ने 6-3, 6-2 से जीत दर्ज करके क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

‘द फ्रेंड्स कप’ टेनिस टूर्नामेंट

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश टेनिस एसोसिएशन के सचिव पुनीत अग्रवाल, वाइस प्रेसिडेंट ब्रिगेडियर ए. के. सिन्हा, कर्नल चतुर्वेदी, ट्रेज़रर बीसी तिवारी सहित आयोजन समिति के डायरेक्टर पुष्कर मिश्र, द फ्रेंड्स कप टूर्नामेंट समिति के चेयरमैन नितिन गुप्ता एवं आयोजन सचिव स्वर्णेश चतुर्वेदी उपस्थित रहे।

टूर्नामेंट में विभिन्न आयु वर्गों के 180 से अधिक पुरुष एवं महिला खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। सभी मैच अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार आधिकारिक रेफरी गीतिका पॉल के निर्देशन में कराए जा रहे हैं। खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल भावना का प्रदर्शन करते हुए स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का संदेश दिया।

इसी क्रम में कार्यक्रम के दौरान खिलाड़ियों एवं उपस्थित जनों ने पर्यावरण संरक्षण का सामूहिक संकल्प भी लिया। आयोजन समिति के अनुसार, ‘द फ्रेंड्स कप’ का उद्देश्य खेल के साथ-साथ स्वास्थ्य, अनुशासन और पर्यावरण जागरूकता को बढ़ावा देना है।

ये भी पढ़ें : एकल फाइनल आल दिल्ली, मयंक शर्मा और वंश बिष्ट में होगी खिताबी भिड़ंत

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here