लखनऊ पूर्वी में बदलेगी तस्वीर, बड़े विकास कार्यों को मिली मंजूरी

0
38

लखनऊ। लखनऊ पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के समग्र एवं तीव्र विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा त्वरित विकास योजना के अंतर्गत बड़े पैमाने पर विकास कार्यों को स्वीकृति प्रदान की गई है।

इस ऐतिहासिक निर्णय के तहत क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में सड़क एवं नाली निर्माण के साथ-साथ पूरी विधानसभा में 200 स्थानों पर आधुनिक थ्री-वे हाईमास्ट लाइट लगाने की योजना को हरी झंडी मिल गई है।

मार्ग निर्माण से सुधरेगी कनेक्टिविटी

इस योजना से इस्माइलगंज प्रथम, द्वितीय, शंकरपुरवा प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय वार्ड, लाल बहादुर शास्त्री वार्ड, हरिहर नगर, इंदिरा नगर सहित कई प्रमुख क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं का व्यापक विस्तार होगा। वर्षों से चली आ रही जर्जर मार्गों और जलभराव की समस्याओं का स्थायी समाधान सुनिश्चित होगा, जिससे आमजन का जीवन स्तर बेहतर होगा।

इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के पीछे क्षेत्रीय विधायक ओपी श्रीवास्तव के सतत प्रयासों और जनसमर्पित कार्यशैली की अहम भूमिका रही है। उन्होंने 11 मार्च 2026 को मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर क्षेत्र की जमीनी समस्याओं की गंभीरता से अवगत कराया था।

नाली निर्माण से खत्म होगी जलभराव की समस्या

उनके सतत प्रयासों का ही परिणाम है कि 30 मार्च 2026 को शासन द्वारा जारी स्वीकृति पत्र में इन सभी विकास कार्यों को मंजूरी प्रदान की गई। यह पहली बार है जब लखनऊ पूर्वी विधानसभा में इतने व्यापक स्तर पर विकास कार्यों को एक साथ स्वीकृति मिली है।

इससे न केवल आवागमन सुगम होगा, बल्कि स्वच्छता, सुरक्षा और रात्रिकालीन प्रकाश व्यवस्था में भी अभूतपूर्व सुधार देखने को मिलेगा। हाईमास्ट लाइट की स्थापना से क्षेत्र रात में भी सुरक्षित और प्रकाशित रहेगा, जिससे नागरिकों को विशेष सुविधा मिलेगी।

हाईमास्ट लाइट से जगमगाएंगे मोहल्ले

विधायक ओपी श्रीवास्तव की कार्यशैली हमेशा से ही जनसरोकारों पर केंद्रित रही है। वे क्षेत्र की प्रत्येक समस्या को गंभीरता से सुनते हैं और प्राथमिकता के आधार पर उसके समाधान के लिए लगातार प्रयास करते हैं। यही कारण है कि क्षेत्र में विकास कार्यों को लगातार गति मिल रही है और जनता का विश्वास मजबूत हो रहा है।

ये भी पढ़ें : पीएनबी मोड़ से शहीद पथ तक डबल डिवाइडर सड़क मरम्मत का शुभारंभ

इन सभी कार्यों के पूर्ण होने से लखनऊ पूर्वी विधानसभा में आधारभूत ढांचे को नई मजबूती मिलेगी और क्षेत्र विकास के नए आयाम स्थापित करेगा।

विधायक ओ.पी. श्रीवास्तव ने इस स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि क्षेत्र का विकास और जनता की सुविधा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।

स्वीकृत प्रमुख कार्य इस प्रकार हैं-
  • शंकरपुरवा प्रथम वार्ड में अतरौली क्षेत्र अंतर्गत विमलेश गौतम के मकान से सिद्धेश्वर महादेव मंदिर शिवविहार कालोनी होते हुए धर्मवीर सिंह के मकान तक कच्ची रोड पर इंटरलॉकिंग सड़क एवं नाली निर्माण कार्य । लंबाई- 230 मीटर। लागत- ₹28.44 लाख
  • इस्माइलगंज द्वितीय वार्ड के वासुदेव नगर में वैशाली जनरल स्टोर से संजय शुक्ला के मकान होते हुए तालाब तक तथा रामनाथ मौर्या से मीना गुप्ता होते हुए अब्दुल कयूम के मकान तक सड़क एवं नाली निर्माण कार्य। लंबाई- 470 मीटर। लागत- ₹58.93 लाख
  • इस्माइलगंज द्वितीय वार्ड के गोविन्द विहार में रमाकांत के मकान से आर.बी. यादव के मकान तक तथा ए-67 व सी-19 होते हुए ट्रांसफार्मर तक सड़क एवं नाली निर्माण कार्य। लंबाई- 430 मीटर। लागत- ₹60.17 लाख
  • पूरे निर्वाचन क्षेत्र में 200 नग थ्री-वे हाईमास्ट लाइट की स्थापना। लागत- ₹290.96 लाख
  • लाल बहादुर शास्त्री प्रथम वार्ड में मकान संख्या ए-967/1 से ए-967/22 तक सड़क निर्माण कार्य। लंबाई- 250 मीटर। लागत- ₹31.38 लाख
  • हरिहर नगर, इंदिरा नगर में डीके मैरिज लॉन के पास देवेन्द्र त्रिगुणायत के आवास से हनुमान मंदिर तक सड़क एवं नाली निर्माण कार्य। लंबाई- 90 मीटर। लागत- ₹9.57 लाख
  • शंकरपुरवा प्रथम वार्ड के जाहिरापुर स्थित रामभाग कॉलोनी में संतीश वर्मा से श्रीमती शिवबती सिंह के आवास तक सड़क एवं नाली निर्माण कार्य। लंबाईर- 80 मीटर। लागतर- ₹10.10 लाख
  • शंकरपुरवा तृतीय वार्ड में स्टेट बैंक सेक्टर-8 विकास नगर मोड़ से लेबर अड्डा चौराहे होते हुए सीमैप कॉलोनी गेट से एचबी पब्लिक स्कूल तक सड़क एवं नाली निर्माण कार्य। लंबाई- 920 मीटर। लागत- ₹115.12 लाख

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here