राष्ट्रपति दिल्ली में यूपी के बाक्सिंग कोच छोटे लाल को करेंगी सम्मानित

0
28

लखनऊ। राष्ट्रीय खेल पुरस्कार-2025 के लिए खेल मंत्रालय की ओर से पुरस्कारों की घोषणा कर दी गई है। इसमें वाराणसी के मुक्केबाजी कोच छोटे लाल यादव को द्रोणाचार्य पुरस्कार (नियमित श्रेणी) से सम्मानित करने का फैसला किया गया है।

राष्ट्रपति दिल्ली में आयोजित समारोह में उन्हें यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान करेंगी। वाराणसी के कंदवा पोखरा, पहाड़ी गेट निवासी छोटे लाल यादव पूर्व राष्ट्रीय चैंपियन रहे हैं। वह भारतीय महिला बॉक्सिंग टीम के कोच भी रह चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने विश्व प्रसिद्ध मुक्केबाज एमसी मैरीकॉम को लंबे समय तक व्यक्क्गित कोच के रूप में प्रशिक्षण दिया।

छोटे लाल यादव के मार्गदर्शन में कई मुक्केबाजों ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। छोटे लाल यादव एआईबीए 2-स्टार कोच भी हैं। खिलाड़ी के रूप में राष्ट्रीय स्तर पर उपलब्धि हासिल करने के बाद कोचिंग के क्षेत्र में उन्होंने लंबी पारी खेली और प्रतिभावान मुक्केबाजों को तराशने में अहम भूमिका निभाई।

ये भी पढ़ें : एशियन यूथ हैंडबॉल में भारतीय टीम को कोचिंग देंगे यूपी के मो. तौहीद

उनकी इस उपलब्धि पर जिला ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष डॉ एके सिंह, जिला बॉक्सिंग संघ वाराणसी की अध्यक्ष डॉ नीलू मिश्रा और उपाध्यक्ष केबी रावत ने बधाई दी। पदाधिकारियों ने कहा कि छोटे लाल यादव के द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित होने पर वाराणसी गौरवान्वित है। वाराणसी लौटने पर उनका शानदार स्वागत किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here