यूपी के लड़कों ने सेमीफाइनल में पंजाब को हराया, खिताब से एक जीत दूर

0
48

उत्तर प्रदेश हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए हॉकी पंजाब को 6–2 से हराकर 16वीं हॉकी इंडिया सब जूनियर पुरुष राष्ट्रीय चैम्पियनशिप 2026 के सेमीफाइनल में जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

मैच की शुरुआत में उत्तर प्रदेश ने 11वें मिनट में शाहरुख अली ने फील्ड गोल किया जिसके बाद 26, 29 मिनट में नीतीश यादव ने पेनल्टी कॉर्नर के जरिए 3 गोल बढ़त बना ली। इसके बाद टीम ने लगातार आक्रमण जारी रखते हुए मैच पर पकड़ मजबूत रखी।

तीसरे और चौथे क्वार्टर में उत्तर प्रदेश ने शानदार खेल दिखाते हुए लगातार गोल दागे। यादव शिवम (2), अली शाहरुख (2), केतन कुशवाहा (1) और राहुल यादव (1) ने गोल करते हुए टीम को मजबूती दी और मुकाबले को एकतरफा बनाते हुए 6–2 से जीत हासिल की।

सेमीफाइनल मैच के प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख अली चुने गए। महिला राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश महिला टीम कल कांस्य पदक हेतु खेलेगी।

ये भी पढ़ें : महिला ने हरियाणा, पुरुष ने ओडिशा को हराया, यूपी सेमीफाइनल में

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here