एसकेडी ग्रुप के स्टूडेंट्स ने खेल महोत्सव में लहराया परचम

0
62

लखनऊ: एसकेडी ग्रुप ऑफ एजुकेशन के छात्रों ने सांसद खेल महोत्सव में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए संस्था का नाम गौरवान्वित किया। एसकेडी एकेडमी, वृंदावन योजना; विक्रांत खंड; एवं आईएससी, राजाजीपुरम के छात्रों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेकर स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक के साथ-साथ नकद पुरस्कार भी प्राप्त किए।

अविरल पटेल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जूनियर वर्ग (ताइक्वांडो) में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। अथर्व गुप्ता ने यू-68 किलोग्राम वर्ग (ताइक्वांडो) में रजत पदक एवं नकद पुरस्कार जीतकर संस्था का मान बढ़ाया। वहीं, आईएससी, राजाजीपुरम की शैलजा ने कांस्य पदक एवं नकद पुरस्कार प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

पदक विजेताओं को बधाई के साथ मनाई आंबेडकर जयंती 

संस्था के प्रबंधन, प्रधानाचार्यों एवं शिक्षकों ने विजेता छात्रों को उनकी मेहनत, अनुशासन एवं समर्पण के लिए बधाई दी। इसी क्रम में एसकेडी ग्रुप ऑफ एजुकेशन की सभी शाखाओं में डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती भी मनाई गई।

इस अवसर पर छात्रों ने विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से डॉ. आंबेडकर के विचारों एवं उनके योगदान को स्मरण किया तथा समानता, न्याय एवं शिक्षा के महत्व को समझा।

एसकेडी ग्रुप ऑफ एजुकेशन के निदेशक, मनीष सिंह ने अपने संदेश में कहा: “ हमें अपने छात्रों की सांसद खेल महोत्सव में शानदार उपलब्धियों पर अत्यंत गर्व है। यह सफलता उनके परिश्रम और हमारे संस्थान में विकसित की जा रही उत्कृष्टता की भावना को दर्शाती है।

डॉ. भीमराव रामजी आंबेडकर जयंती के अवसर पर हम सभी छात्रों में समानता, अनुशासन और सर्वांगीण विकास के मूल्यों को और सुदृढ़ करने का संकल्प लेते हैं। ऐसे उत्कृष्ट प्रदर्शन अन्य छात्रों को भी आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं ।”

एसकेडी ग्रुप ऑफ एजुकेशन सदैव छात्रों के सर्वांगीण विकास हेतु प्रतिबद्ध है और उन्हें शिक्षा के साथ-साथ खेल एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रोत्साहित करता रहेगा।

ये भी पढ़ें : योगासन प्रतियोगिता में एसकेडी एकेडमी का जलवा, 3 स्वर्ण समेत जीते 8 पदक

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here