लखनऊ। केडी सिंह बाबू स्टेडियम के बॉक्सरों ने प्रथम वीकेएस (विजय कुमार साहू) फाउंडेशन मेमोरियल जिला बाक्सिंग चैंपियनशिप में बेहतरीन खेल दिखाते हुए ओवरऑल चैंपियनशिप ट्रॉफी अपने नाम करते हुए दबदबा कायम किया।
बाक्सिंग एसोसिएशन लखनऊ के तत्वावधान में वीकेएस (विजय कुमार साहू) फाउंडेशन द्वारा केडी सिंह बाबू स्टेडियम के बाक्सिंग एरिना में आयोजित चैंपियनशिप के तीसरे व अंतिम दिन केडी सिंह बाबू स्टेडियम ने 64 अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया जबकि मॉडर्न अकादमी 42 अंकों के साथ उपविजेता रही।
प्रथम वीकेएस (विजय कुमार साहू) फाउंडेशन मेमोरियल जिला बाक्सिंग चैंपियनशिप
समापन व पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि वीकेएस (विजय कुमार साहू) फाउंडेशन के निदेशक शिवम विजय साहू ने पुरस्कार प्रदान कर पदक विजेताओं का सम्मान किया। समारोह की अध्यक्षता बाक्सिंग एसोसिएशन लखनऊ के अध्यक्ष अतुल अग्निहोत्री ने करते हुए मुख्य अतिथि का स्वागत किया जबकि सचिव सहदेव सिंह ने आभार जताया।
इस अवसर पर बाक्सिंग एसोसिएशन लखनऊ के उपाध्यक्ष इशेंद्र पाण्डेय व भुवन चंद्र पाण्डेय, कोषाध्यक्ष विशाल राज, केडी सिंह बाबू स्टेडियम के बाक्सिंग कोच कृपाशंकर सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।
इन खिलाड़ियों को मिला सर्वश्रेष्ठ बॉक्सर का पुरस्कार
सर्वश्रेष्ठ बॉक्सर के पुरस्कार में कड़ी होड़ देखने को मिली जिसमें सीनियर वर्ग में जोश अकादमी की कांति व यूथ में केडी सिंह बाबू स्टेडियम के स्वयंम प्रताप सिंह अव्वल रहे।
इसके अलावा मिनी वर्ग में लामार्टिनियर के रूद्रांश जिंदल, सब जूनियर में केडी सिंह बाबू स्टेडियम के श्रेयांश शाश्वत शुक्ला व जूनियर में मॉडर्न अकादमी के अक्षत द्विवेदी सर्वश्रेष्ठ बाक्सर बने।
ये खिलाड़ी बने मोस्ट प्रोमिसिंग बॉक्सर
मोस्ट प्रोमिसिंग बॉक्सर का पुरस्कार मिनी वर्ग में सीबीए की काव्या को, सब जूनियर में सेंट मैरी के गौरव गुप्ता को, जूनियर में एलपीएस गोमतीनगर के मेधांश श्रीवास्तव को, यूथ में लखनऊ मांटेसरी स्कूल की जुनाली सिंह बिष्ट को और सीनियर वर्ग में केडी सिंह बाबू स्टेडियम की सुजीता को मिला।
ये भी पढ़ें : आक्रामक खेल का प्रदर्शन, खिलाड़ियों ने हासिल किया फाइनल का टिकट
ये भी पढ़ें : सुपुर्द-ए-ख़ाक हुए बाक्सिंग कोच नसीम कुरैशी
अंतिम दिन के फाइनल मुकाबलों के परिणाम
सब जूनियर बालक वर्ग
• 57 किग्रा में केडी सिंह बाबू स्टेडियम के श्रेयश शाश्वत शुक्ला ने सीएमएस स्टेशन रोड के शंशाक कुमार को हराया
• 46 किग्रा में सेंट मैरी के राहत खान ने बाल निकुंज के सौम्य सिंह को हराया।
• 63 किग्रा में एलपीसी गोमतीनगर के ईशांत यादव ने सीएमएस स्टेशन रोड के मोहम्मद हमजा को हराया
सब जूनियर बालिका वर्ग
• 50 किग्रा में केडी सिंह बाबू स्टेडियम की आराध्या आर्या ने सीएमएस स्टेशन रोड की यशस्वी श्री रावत को हराया।
• 52 किग्रा में केडी सिंह बाबू स्टेडियम की अनुष्का शर्मा ने आर्मी पब्लिक स्कूल की वर्णिका मिश्रा को हराया।
• 57 किग्रा में सीएमएस शालीमार की अपूर्वा दक्ष ने सेंट मैरी की सारा कलाम को हराया।
जूनियर बालक वर्ग
• 46 किग्रा में सीबीए के फय्याज अहमद ने लखनऊ मांटेसरी स्कूल के यशदीप को हराया।
• 70 किग्रा में केडी सिंह बाबू स्टेडियम के डेविड ने एलपीसी गोमतीनगर के अभिनव वर्मा को हराया।
• 80 किग्रा से अधिक में एलपीएस आनंद नगर के मेधांश श्रीवास्तव ने सीएमएस स्टेशन रोड के हर्ष अग्निहोत्री को हराया।
जूनियर बालिका वर्ग
• 46 किग्रा में जोश अकादमी की शालू ने सीएमएस शालीमार की हामिया खान को हराया।
• 50 किग्रा में लखनऊ मांटेसरी स्कूल की इंदिवीरा सिंह ने एआर जयपुरिया की सताक्षी सिंह चौहान को हराया।
यूथ बालक वर्ग
• 60 किग्रा में केडी सिंह बाबू स्टेडियम के स्वयंम प्रताप सिंह ने लामार्टिनियर के मोहम्मद मुर्तजा अली को हराया।
• 70 किग्रा में केडी सिंह बाबू स्टेडियम के शौर्य शाश्वत शुक्ला ने सेंट मैरी के मोहम्मद फरदीन को हराया।
यूथ बालिका वर्ग
• 48 किग्रा में लखनऊ मांटेसरी स्कूल की जुनाली सिंह बिष्ट ने सीएमएस आनंद नगर की शुभि त्रिवेदी को हराया
• 57 किग्रा में केडी सिंह बाबू स्टेडियम की शबी अली ने एलैन हाउस की पावनी सिंह को हराया।
सीनियर पुरुष वर्ग
• 60 किग्रा में केडी सिंह बाबू स्टेडियम के साहिल ने मॉडर्न अकादमी के राजवीर सिंह को हराया।
• 70 किग्रा में केडी सिंह बाबू स्टेडियम के रतन सिंह ने जोश अकादमी के खान अर्श को हराया।
• 55 किग्रा में केडी सिंह बाबू स्टेडियम के सूरज तिवारी ने मॉडर्न अकादमी के मृत्युंजय सिंह को हराया।
सीनियर महिला वर्ग
• 48 किग्रा में जोश अकादमी की कांति ने केडी सिंह बाबू स्टेडियम की अनन्या शुक्ला को हराया।
• 54 किग्रा में जोश अकादमी की शिवानी ने केडी सिंह बाबू स्टेडियम की सुजीता कुमारी को हराया।
• 60 किग्रा में केडी सिंह बाबू स्टेडियम की रिया शुक्ला ने जोश अकादमी की प्रीति देवी को हराया।












