लखनऊ। बाक्सिंग कोच नसीम कुरैशी 65 वर्ष का शुक्रवार देर रात करीब 11:30 बजे सीने में दर्द होने के चलते निधन हो गया। उन्हें शनिवार को ऐशबाग कब्रिस्तान में दोपहर नमाज के बाद सुपुर्द-ए-ख़ाक किया गया।
राजधानी के फूल बाग निवासी नसीम कुरैशी राष्ट्रीय खिलाड़ी रहे। उन्होंने चौक स्टेडियम और केडी सिंह बाबू स्टेडियम में लम्बे अर्से तक तदर्थ प्रशिक्षक के रूप में खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देकर उन्हें राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय चैम्पियन बनाया।
कुरैशी के बेटे आमिर ने बताया कि 15 मई का मेरी शादी होनी थी। पापा तैयारियों में लगे हुए थे। रात 10 बजे सोने के लिए कमरे में गये और कहा कि सुबह मुझे केडी सिंह बाबू स्टेडियम बाक्सिंग प्रतियोगिता में जाना है, मुझे आराम करने दो। बेटे ने बताया कि कोई बीमारी नहीं थी।
अचानक सीने में दर्द उठा और मौत की नींद सो गये। उनके निधन पर स्पोर्ट्स मीडिया सहित कई खेल संघो ने शोक जता कर उनकी आत्मा की शान्ति के लिए दुआ की।
ये भी पढ़ें : आक्रामक खेल का प्रदर्शन, खिलाड़ियों ने हासिल किया फाइनल का टिकट











