बप्पा श्री नारायण वोकेशनल इंटर कॉलेज चारबाग लखनऊ में उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा 2026 में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले मेधावी छात्रों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 2026 में विद्यालय के आशुतोष द्विवेदी ने 87.2 प्रतिशत अंक के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया।
अभिषेक मौर्य ने 84.3 प्रतिशत रितेश कुमार ने 84.2% रौनक रावत ने 82.8 प्रतिशत पीयूष कुमार ने 80.4% अनंत कुमार ने 79.6 प्रतिशत नीतेश कुमार ने 79.2% उपेंद्र विश्वकर्मा ने 79% हरियक्ष सिंह ने 78.9% और अमन सैनी ने 76.6% अंक हासिल करके विद्यालय की टॉप 10 सूची में स्थान प्राप्त किया।
इसी क्रम में हाई स्कूल के छात्र अभिजीत शाह ने 91.1% आदित्य कुमार ने 89.7 प्रतिशत प्रियांशू शुक्ला ने 89.1% मोहित पटेल ने 88.5% पीयूष वर्मा 87.8%
क्षितिज साहू 84.3 प्रतिशत अर्शिल 83.8 करण सिंह ने 81% निर्मल विश्वकर्मा ने 80.8 प्रतिशत तथा आदित्य कश्यप ने 80% अंक हासिल कर हाई स्कूल की टॉप टेन सूची में स्थान प्राप्त किया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक कृष्ण मोहन मिश्र प्रधानाचार्य उमाकांत बाजपेई वनअप -प्रभारी राजेश कुमार त्रिपाठी, शहमूम अख्तर, शैलेश त्रिपाठी, श्याम सुन्दर दीक्षित, रिंकी वर्मा,
अंकिता, प्रमिला रावत, रामसागर त्रिवेदी, सर्वेश कुमार, अमित सक्सेना, आशुतोष मिश्र, राजीव भदौरिया, अर्चना देवी, आशा त्रिपाठी, सौरभ पाण्डेय, आलोक भारद्वाज, पंकज कुमार मिश्र, अयाज अहमद आदि शिक्षक उपस्थित रहे। सभी ने छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
ये भी पढ़ें : अयांश सिंह ने जीती यूपी स्टेट अंडर-9 ओपन शतरंज चैंपियनशिप












