दिल्ली पब्लिक स्कूल, सीतापुर में खेली जा रही यूपी स्टेट आयु वर्ग शतरंज चैंपियनशिप में आज अंडर-9 गर्ल्स वर्ग के पहले दिन तीन चक्रों का खेल सम्पन्न हुआ।
तीसरे चक्र में पहले बोर्ड पर मुरादाबाद की अलिशबा आज़म ने रायबरेली की आभ्या श्रीवास्तव को पराजित कर पूर्ण अंक अर्जित किया। वहीं, दूसरे बोर्ड पर गौतम बुद्ध नगर की आर्ना राणा ने बलिया की शिवानी सिंह को हराया, जबकि तीसरे बोर्ड पर कानपुर की दृशा अग्रवाल ने प्रयागराज की श्रीवाल्ली पर जीत दर्ज की।
तीन चक्रों के बाद अंक स्थिति इस प्रकार है—अलिशबा आज़म, आर्ना राणा और दृशा अग्रवाल 3-3 अंकों के साथ संयुक्त बढ़त बनाए हुए हैं, जबकि वाराणसी की परीक्षिता 2.5 अंकों के साथ कड़ी टक्कर दे रही हैं।
वहीं, अंडर-19 ओपन वर्ग में छठे चक्र की समाप्ति के बाद वाराणसी के आभास कुमार 5.5 अंकों के साथ आधे अंक की बढ़त बनाए हुए हैं।
कानपुर के रामानुज मिश्रा एवं बरेली केओजस्य सक्सेना 5-5 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। जबकि आगरा के आदर्श सारस्वत, वाराणसी के वरदान श्रीवास्तव एवं माज़ इकबाल 4.5-4.5 अंकों के साथ संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर चल रहे हैं।
ये भी पढ़ें : अयांश सिंह ने जीती यूपी स्टेट अंडर-9 ओपन शतरंज चैंपियनशिप













