अयांश सिंह ने जीती यूपी स्टेट अंडर-9 ओपन शतरंज चैंपियनशिप

0
43

दिल्ली पब्लिक स्कूल, सीतापुर में खेली जा रही यूपी स्टेट आयु वर्ग शतरंज चैंपियनशिप में अंडर-9 ओपन वर्ग का समापन हो गया। सातवें एवं अंतिम चक्र में महाराजगंज के अयांश सिंह ने कौशाम्बी के श्री हरी को पराजित कर 6.5 अंकों के साथ खिताब अपने नाम किया।

बुलंदशहर के सात्विक शर्मा एवं गाजियाबाद के चित्रांश मल्होत्रा ने 6-6 अंक अर्जित किए, परंतु बेहतर टाई-ब्रेक स्कोर के आधार पर सात्विक शर्मा को उपविजेता तथा चित्रांश मल्होत्रा को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। वहीं, गौतम बुद्ध नगर के उत्कर्ष एवं प्रयागराज के हाशिर सिद्दीकी ने 5.5-5.5 अंकों के साथ क्रमशः चौथा एवं पांचवां स्थान प्राप्त किया।

 

इस बीच, अंडर-19 ओपन वर्ग के चौथे चक्र में पहले बोर्ड पर आगरा के आदर्श सारस्वत ने अपने ही शहर के वियोम बंसल को पराजित किया।

दूसरे बोर्ड पर वाराणसी की समृद्धि तिवारी ने वरदान श्रीवास्तव से मुकाबला ड्रॉ कराया। कानपुर के रामानुज मिश्रा ने लखनऊ के आरव सिंह को रोमांचक मुकाबले में हराया, जबकि बरेली के ओजस्य सक्सेनाने वाराणसी के श्रेष्ठ श्रीवास्तव को पराजित किया।

अंक स्थिति: आदर्श सारस्वत 4 अंकों के साथ एकल बढ़त बनाए हुए हैं, जबकि समृद्धि तिवारी, वरदान श्रीवास्तव, ओजस्य सक्सेना, रामानुज मिश्रा एवं आभास कुमार 3.5-3.5 अंकों के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर चल रहे हैं।
कल से यूपी स्टेट अंडर-9 गर्ल्स शतरंज चैंपियनशिप का आयोजन प्रारंभ होगा।

ये भी पढ़ें : अंडर-9 में 8 खिलाड़ियों को संयुक्त बढ़त, अंडर-19 में बड़ा उलटफेर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here