अंकुर पुरुष एकल चैंपियन, जूनियर में अन्वी व युगल में प्रखर-शाश्वत विजेता

0
38

लखनऊ। अंकुर कपूर ने अलीगंज स्थित रॉयल स्पोर्ट्स गंज (आरएसजी) स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित प्रथम लॉन टेनिस ओपन टूर्नामेंट में उम्दा खेल दिखाते हुए पुरुष एकल का खिताब जीता।

रॉयल स्पोर्ट्स गंज एकेडमी द्वारा आयोजित तीन दिवसीय टूर्नामेंट में स्टेडियम के 50 खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। इसमें जूनियर एकल ओपन में अन्वी भाटिया व जूनियर युगल ओपन में प्रखर मिश्रा व शाश्वत गुप्ता ने खिताबी जीत दर्ज की।

समापन समारोह में मुख्य अतिथि स्पोर्ट्स नेटवर्क इंडिया (एसएनआई) के निदेशक डॉ. आनंद किशोर पांडेय ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा विजेताओं को सम्मानित कर उत्साहवर्धन किया।

टूर्नामेंट के पुरुष एकल में अंकुर कपूर ने आशीष सिंह मोगा को 6-1, 6-2 से पराजित करते हुए विजेता ट्रॉफी जीती। जूनियर ओपन एकल में अन्वी भाटिया विजेता रही जिन्होंने शाश्वत गुप्ता को 4-0, 4-1 से हराया।

ये भी पढ़ें : एसएनआई के खिलाड़ियों को विशेष स्वास्थ्य सुविधा, मैक्स हॉस्पिटल से एमओयू

दूसरी ओर जूनियर ओपन युगल के फाइनल में प्रखर मिश्रा एवं शाश्वत गुप्ता की जोड़ी ने प्रत्युष भट्ट एवं आरव सिन्हा को 6-3, 6-2 से हराकर खिताब जीता।

इस अवसर पर अजय सेठी (निदेशक- ऑपरेशन्स, आरएसजी स्टेडियम) तथा धनुष साई की विशेष मौजूदगी रही। वहीं टूर्नामेंट के सफल आयोजन के लिए आयोजन सचिव सचिन साहू एवं कार्यक्रम समन्वयक अंश पांडेय का विशेष योगदान रहा।

ये भी पढ़ें : रोमांच, संघर्ष और जीत की कहानी, 3×3 बास्केटबॉल में दिखा टैलेंट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here