समृद्धि तिवारी ने जीता अंडर-17 गर्ल्स शतरंज चैंपियनशिप का खिताब

0
27

दिल्ली पब्लिक स्कूल, सीतापुर में आयोजित यू.पी. स्टेट आयु वर्ग शतरंज चैंपियनशिप के अंतर्गत अंडर-17 गर्ल्स वर्ग का आज समापन हो गया।

अंतिम चक्र में वाराणसी की समृद्धि तिवारी ने अपनी ही शहर की विधि एंजेलिनाकोकारो-कान ओपनिंग में शानदार प्रदर्शन करते हुए पराजित कर खिताब अपने नाम किया। समृद्धि ने पूरे मैच में आक्रामक खेल दिखाते हुए निर्णायक जीत दर्ज की।

लखनऊ की सान्वी अग्रवाल 4.5 अंकों के साथ उपविजेता रहीं। 4-4 अंकों के साथ वाराणसी की विधि एंजेलिना तीसरे तथा लखनऊ की पर्णिका गुप्ता चौथे स्थान पर रहीं। गाजियाबाद की वृत्ति जैन ने 3.5 अंकों के साथ पांचवां स्थान प्राप्त किया।

प्रथम दो स्थान प्राप्त करने वाली खिलाड़ी समृद्धि तिवारी एवं सान्वी अग्रवाल आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेंगी।
इस बीच, अंडर-13 ओपन वर्ग में पांच चक्रों की समाप्ति के बाद प्रयागराज के शिवाय सिंह 5 अंकों के साथ शीर्ष पर बने हुए हैं।

प्रयागराज के सात्विक श्रीवास्तव एवं मथुरा के पर्व चौधरी 4.5-4.5 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर चल रहे हैं।
वहीं, 4-4 अंकों के साथ गाजियाबाद के विवान वरुण, खीरी के वर्धान गुप्ता, कुशीनगर के आरुष सिंह सैंडी, लखनऊ केपार्थ गुप्तातथा मेरठ के अथर्व त्यागी संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here