‘गदर 3’ को लेकर अमीषा पटेल ने तोड़ी चुप्पी, फैंस से कहा- तैयार रहिए

0
35
साभार : गूगल

गदर और गदर 2 की हिरोइन अमीषा पटेल ने गदर 3 को लेकर एक बड़ा अपडेट साझा किया है। अभिनेत्री ने कन्फर्म किया कि गदर 3 आएगी और यह पहले के दोनों पार्ट से ज्यादा बड़ी होगी। उन्होंने यह भी बोला कि गदर फ्रेंचाइजी के लिए 500 करोड़ मिनिमम बॉक्स ऑफिस कलेक्शन है।

उन्होंने लिखा, ‘गदर 3 जल्द आएगी और जब आएगी…थिएटर में हंगामा मच जाएगा। दर्शकों के प्यार और भगवान के आशीर्वाद के साथ 500 करोड़ गदर जैसे ब्रांड के लिए बॉक्स ऑफिस के लिए कम नंबर है और इस बार स्केल और स्क्रिप्ट और भी बड़ा और धमाकेदार होगा। तैयार रहिए।’

अमीषा ने फिर कुछ एक्ट्रेसेस के पीआर गेम्स को लेकर भी तंज कसा और लिखा, ‘कहो ना प्यार है, गदर 1 और गदर 2…एक नहीं पर 3 बड़ी सोलो ब्लॉकबस्टर बतौर हिरोइन। यह मेरे को स्टार्स की भी बड़ी हिट हैं, लेकिन मेरी फेक पीआर मशीन थोड़ी कमजोर है बाकी एक्ट्रेसेस की तरह नहीं।’

@ameesha_patel

अभिनेत्री ने यह भी लिखा कि एक स्टार ग्लोबल स्टार तभी बन सकता है जब वह पूरी दुनिया में बड़ी हिट दे। यह एक एक्टर के लिए सबसे अच्छी फीलिंग है जब उसका प्रोजेक्ट पूरी दुनिया में हिट हो। ये पीआर मशीनलरी को रोक देना चाहिए।

दरअसल, कुछ दिनों पहले अमीषा से एक फैन ने गदर 3 को लेकर सवाल किया था तो एक्ट्रेस ने कहा था कि वह सकीना के किरदार को काफी पसंद करती हैं और जो उन्हें प्यार मिला है सकीना के लिए उसकी वह काफी वैल्यू करती हैं। अगर उन्हें गदर 3 की स्क्रिप्ट पसंद आई तो वह उसे खुशी-खुशी करेंगी।

@ameesha_patel

बता दें कि गदर 2001 में रिलीज हुई थी। फिल्म में सनी ने तारा सिंह का किरदार निभाया था। वहीं अमीषा ने सकीना का। इसके बाद गदर 2 रिलीज हुई 2023 में। गदर 2 से अमीषा ने लंबे ब्रेक के बाद वापसी की थी, लेकिन इसके बावजूद उन्हें दर्शकों का प्यार खूब मिला। सनी देओल के साथ उनकी कैमिस्ट्री फैंस को काफी पसंद आई।

@ameesha_patel

अमीषा गदर 2 के बाद तौबा तेरा जलवा में नजर आई थीं जो 2024 में रिलीज हुई थी। हालांकि फिल्म कुछ खास चली नहीं। अभी उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर कोई और अपडेट नहीं है। लेकिन गदर 3 आती है तो फैंस जरूर खुश होंगे।

ये भी पढ़े : मेट गाला में करण जौहर का स्टाइलिश डेब्यू, शाहरुख को दिया क्रेडिट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here