Vovinam : ओपी श्रीवास्तव बने प्रदेश अध्यक्ष, प्रवीण गर्ग महासचिव निर्वाचित

0
32

उत्तर प्रदेश वोवीनाम मार्शल आर्ट एसोसिएशन की वार्षिक आम सभा और चुनाव का आयोजन लखनऊ पूर्वी विधानसभा के विधायक ओपी श्रीवास्तव के इंदिरा नगर स्थित कार्यालय पर किया गया।

जिसमें सर्वसम्मति से ओपी श्रीवास्तव को एसोसिएशन प्रदेश अध्यक्ष, प्रवीण गर्ग को महासचिव और सच्चिदानंद पटेल को वर्ष 2026 से 2030 कार्यकाल के लिए कोषाध्यक्ष निर्वाचित किया गया।

नीरज शुक्ला (लखनऊ), सागर कश्यप (मेरठ) , मुस्तकीम अंसारी (सहारनपुर) को उपाध्यक्ष और वैभव कुमार (लखनऊ), आशीष कुमार ( रायबरेली), सागर सोनी (मथुरा),

राजपाल यादव (प्रयागराज) को संयुक्त सचिव, मानसी जायसवाल (लखनऊ) को तकनीकी सचिव, नितेश यादव, सनी कुमार को कार्यकारी सदस्य घोषित किया गया। प्रदेश महासचिव प्रवीण गर्ग ने बैठक में वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की और आगामी कार्यक्रमो पर भी चर्चा हुई।

प्रदेश अध्यक्ष ओपी श्रीवास्तव ने कहा कि अगस्त में जम्मू में आयोजित 15वीं राष्ट्रीय प्रतियोगिता और नवंबर में कंबोडिया में आयोजित एशियाई चैंपियनशिप में प्रदेश खिलाड़ियों के प्रतिभाग और सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की तैयारी के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं देने का प्रयास किया जाएगा।

ये भी पढ़ें : बिजली संकट पर विधायक ओपी श्रीवास्तव सख्त, ऊर्जा मंत्री को लिखा पत्र

ये भी पढ़ें : विश्व वोवीनाम मार्शल आर्ट प्रतियोगिता के दूसरे दिन भारत ने जीते दो कांसे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here