लखनऊ। लखनऊ पूर्व विधानसभा क्षेत्र में लगातार हो रही बिजली कटौती, लो-वोल्टेज और खराब विद्युत व्यवस्था से परेशान जनता की आवाज़ उठाते हुए विधायक ओपी श्रीवास्तव ने उत्तर प्रदेश सरकार के माननीय ऊर्जा मंत्री को पत्र लिखकर तत्काल प्रभावी कार्रवाई की मांग की है।
विधायक जी ने अपने पत्र में इंदिरा नगर, मुंशी पुलिया, सेक्टर-25, HAL, शक्तिनगर, निशातगंज, विकास नगर, कल्याणपुर समेत कई क्षेत्रों में भीषण गर्मी के बीच लगातार बाधित हो रही विद्युत आपूर्ति पर गंभीर चिंता व्यक्त की है।
उन्होंने कहा कि अघोषित बिजली कटौती और लो-वोल्टेज की समस्या से आम नागरिकों, बुजुर्गों, महिलाओं एवं बच्चों का जीवन प्रभावित हो रहा है।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित कर जर्जर विद्युत लाइनों एवं ट्रांसफार्मरों की तत्काल मरम्मत, निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने तथा क्षेत्रवासियों की समस्याओं के स्थायी समाधान की मांग की है।
विधायक ओपी श्रीवास्तव ने कहा कि जनता को भीषण गर्मी में परेशान नहीं होने दिया जाएगा। बिजली जैसी मूलभूत सुविधा पर किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं होगी। क्षेत्रवासियों को राहत दिलाने के लिए हर स्तर पर संघर्ष जारी रहेगा।” जनहित के इस मुद्दे पर विधायक जी की सक्रियता से क्षेत्र की जनता में विश्वास और उम्मीद दोनों मजबूत हुई हैं।
ये भी पढ़ें : बाबा साहब के सपने साकार करना ही हमारा संकल्प : विधायक ओपी श्रीवास्तव











