लखनऊ सब जूनियर बास्केटबॉल टीम के चयन को 19 जुलाई को ट्रायल

0
37

लखनऊ। लखनऊ जिला बास्केटबॉल संघ द्वारा आगामी 30वीं सब जूनियर उत्तर प्रदेश राज्य बास्केटबॉल चैंपियनशिप-2026 के लिए बालक एवं बालिका वर्ग के खिलाड़ियों का चयन ट्रायल आयोजित किया जाएगा।

यह राज्य चैंपियनशिप 4 अगस्त से 9 अगस्त 2026 तक मेरठ में आयोजित होगी। प्रतियोगिता में 01 जनवरी 2013 अथवा उसके बाद जन्मे बालक एवं बालिका खिलाड़ी ही पात्र होंगे। चयन ट्रायल का आयोजन 19 जुलाई 2026 (रविवार) को मॉडर्न स्कूल, सेक्टर-ई, अलीगंज, लखनऊ में किया जाएगा।

बालक वर्ग का चयन ट्रायल सायं 4:30 बजे तथा बालिका वर्ग का चयन ट्रायल सायं 6:00 बजे होगा। लखनऊ जनपद के इच्छुक एवं पात्र बालक एवं बालिका खिलाड़ी निर्धारित समय पर अपनी खेल सामग्री के साथ मूल आधार कार्ड एवं जन्म प्रमाण पत्र लेकर अनिवार्य रूप से उपस्थित हों।

ये भी पढ़ें : लखनऊ स्टेशन बास्केटबॉल प्रतियोगिता में मध्य यूपी सब एरिया चैंपियन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here