वीरांगना बेलवाड़ी मल्लम्मा बनेंगी भूमि पेडनेकर, ऋषभ शेट्टी की फिल्म से जुड़ीं

0
42
Bhumi Satish Pednekkar (@bhumisatishpednekkar)

‘कांतारा’ और ‘कांतारा चैप्टर 1′ से तहलका मचाने वाले दक्षिण भारतीय अभिनेमा ऋषभ शेट्टी अपनी अगली फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं। ‘द प्राइड ऑफ भारत: छत्रपति शिवाजी महाराज’ के नाम से रिलीज होने वाली इस फिल्म में ऋषभ, शिवाजी महाराज के किरदार में होंगे।

अब इस फिल्म से जुड़ एक नया अपडेट सामने आया है। फिल्म में बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर की भी एंट्री हो गई है। सोमवार को मेकर्स ने इसकी घोषणा की। फिल्म में भूमि पेडनेकर वॉरियर क्वीन बेलवाडी मल्लम्मा का किरदार निभाएंगी। मल्लम्मा एक निडर योद्धा रानी थीं, जिन्हें उनकी बहादुरी और अटूट जज्बे के लिए याद किया जाता है।

बेलवाड़ी मल्लम्मा ने देश की पहली महिला सैनिक टुकड़ी का गठन किया था। ऐसा करने वाली वह पहली रानी थीं। कहा जाता है कि वो अपने चार माह के बेटे को गोद में लेकर शिवाजी महाराज की सेना से युद्ध लड़ी थीं। फिल्म में ऋषभ शेट्टी, भूमि पेडनेकर, अर्जुन रामपाल और विवेक ओबेराय भी नजर आएंगे।

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता कंपोजर अमित त्रिवेदी फिल्म को म्यूजिक देंगे वहीं गीत प्रसून जोशी लिखेगे। फिल्म की कहानी ऋषि विरमानी ने लिखी है, जिसे मेकर्स दो भागों में रिलीज करेंगे। फिल्म इस साल फ्लोर पर जाएगी।

ये भी पढ़े : ‘पाथेर पांचाली’ देखकर दंग रह गए थे नोलन, अब देखेंगे पूरी ‘अपू ट्रायलॉजी’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here