लखनऊ। यश गर्ग (चार विकेट) और जीशान अंसारी (तीन विकेट) की शानदार स्पिन गेंदबाजी के दम पर मेरठ मावेरिक्स ने यूपी टी-20 लीग सीजन-4 के पहले मैच में गत चैंपियन काशी रुद्रास को 118 रन पर रोक दिया।
यूपी टी-20 लीग सीजन-4
भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में मेरठ मावेरिक्स के सामने अब जीत के लिए निर्धारित 20 ओवर में 119 रन बनाने की चुनौती हैं।
मेरठ मावेरिक्स के कप्तान रिंकू सिंह ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। जिसे उसके गेंदबाजों ने सटीक लाइन-लेंथ का प्रदर्शन करते हुए लगातार विकेट लेते हुए सही साबित किया।
काशी रुद्रास ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सधी शुरुआत की। सलामी बल्लेबाज अभिषेक गोस्वामी ने 32 गेंदों पर तीन चौके व तीन छक्के जड़ते हुए 42 रन की पारी खेल टीम को शुरुआत में मजबूती दी। हालांकि मेरठ से यश गर्ग ने कप्तान करन शर्मा सहित लगातार दो विकेट लेकर काशी के शीर्ष क्रम को झकझोर दिया।
ये भी पढ़ें : 25 करोड़ की आबादी वाले यूपी में प्रतिभाओं की भरमार, यूपी टी-20 लीग दे रही नया मंच : सीएम योगी
ये भी पढ़ें : यूपी टी-20 लीग सीजन-4 का आगाज 14 अगस्त से, 150 देशों में होगा प्रसारण
ये भी पढ़े : यूपी टी-20 लीग का ‘स्पीड हंट’: बिना ट्रायल फीस तलाशे गए पेसर्स
ये भी पढ़ें : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे यूपी टी-20 लीग का उद्घाटन
ये भी पढ़े : दो बार की चैंपियन काशी रुद्रास के सामने मेरठ की चुनौती
ये भी पढ़ें : काशी रुद्रास और मेरठ मेवरिक्स के मैच से होगा यूपी टी20 लीग का आगाज
इसके बाद मेरठ के स्पिनर जीशान अंसारी ने काशी के मध्यक्रम को दबाव में ला दिया। आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद से खेल चुके जीशान ने अपने स्पैल में 19 रन देकर तीन विकेट हासिल किए। उन्होंने पिच पर टिक कर खेल रहे अभिषेक गोस्वामी को भी गोस्वामी को वापस पवेलियन भेजा।
वहीं यश गर्ग ने भी शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। उन्होंने चार ओवर में 19 रन देकर चार विकेट हासिल किए जिससे काशी की पारी जल्द सिमट गयी।
वहीं तेज गेंदबाज विशाल चौधरी ने भी घातक गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। विशाल ने चार ओवर में सिर्फ 13 रन देकर दो विकेट झटके। मैच में मेरठ मावेरिक्स की अनुशासित गेंदबाजी के सामने काशी रुद्रास के विकेट अंतराल पर गिरते रहे और पूरी टीम 19.3 ओवर में आउट हो गयी।













