मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ऐतिहासिक निर्णयों पर पी.आर.डी. जवानों ने व्यक्त किया आभार; दैनिक भत्ते में बढ़ोतरी और कैशलेस चिकित्सा योजना से हर्ष का माहौल

0
24

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा दिनांक 18 अगस्त 2026 को प्रदेश के पी.आर.डी. स्वयंसेवकों के हित में महत्वपूर्ण एवं ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए उनके दैनिक भत्ते को ₹500 से बढ़ाकर ₹600 किए जाने की घोषणा की गई।

इसके साथ ही पी.आर.डी. स्वयंसेवकों एवं उनके परिवारों की स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए “मुख्यमंत्री पी.आर.डी. कैशलेस चिकित्सा योजना” का भी भव्य शुभारम्भ किया गया।

मुख्यमंत्री के इन जनकल्याणकारी निर्णयों से पूरे प्रदेश के पी.आर.डी. स्वयंसेवकों में हर्ष, उत्साह एवं उत्सव का वातावरण है। इन ऐतिहासिक निर्णयों को पी.आर.डी. स्वयंसेवकों के सर्वांगीण कल्याण, सामाजिक सुरक्षा, स्वास्थ्य सुरक्षा एवं सम्मान की दिशा में एक मील का पत्थर माना जा रहा है।

इसी क्रम में महानिदेशालय, युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल, लखनऊ में ड्यूटीरत पी.आर.डी. स्वयंसेवकों द्वारा प्रदेश के समस्त पी.आर.डी. जवानों की ओर से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा सचिव/महानिदेशक सुहास एल.वाई के प्रति हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया गया।

इस अवसर पर पी.आर.डी. स्वयंसेवकों ने मुख्यमंत्री के प्रति विशेष आभार प्रकट करते हुए कहा कि दैनिक भत्ते में ₹100 प्रति दिन की वृद्धि तथा ₹5 लाख तक की मुफ़्त इलाज वाली “मुख्यमंत्री पी.आर.डी. कैशलेस चिकित्सा योजना” का शुभारम्भ पूरे पी.आर.डी. परिवार के लिए एक ऐतिहासिक, अत्यंत कल्याणकारी एवं उत्साहवर्धक सौगात है।

जवानों ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा पी.आर.डी. स्वयंसेवकों के हितों, समस्याओं एवं कल्याण के लिए निरन्तर संवेदनशीलता और प्राथमिकता के साथ निर्णय लिए जा रहे हैं। दैनिक भत्ते में वृद्धि और कैशलेस स्वास्थ्य सुरक्षा प्राप्त होने से प्रदेश के हजारों पी.आर.डी. जवानों तथा उनके परिवारों को सीधा लाभ मिलेगा, जिससे जवानों का मनोबल बढ़ेगा और वे पूरी निष्ठा, अनुशासन व समर्पण के साथ प्रदेश की सेवा में योगदान देंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here