सात स्वर्ण के साथ यूपी का दबदबा, गोवा ने भी जीते दो स्वर्ण

0
32

लखनऊ। मेजबान उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों ने तृतीय डब्लूएमएसकेएफ ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप-2026 के पहले दिन विभिन्न वर्गो में शानदार प्रदर्शन करते हुए सात स्वर्ण पदक अपने नाम कर दबदबा कायम किया। वहीं गोवा के खिलाड़ियों ने भी दो स्वर्ण अपने नाम किए।

तृतीय डब्लूएमएसकेएफ ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप-2026

चैंपियनशिप का आयोजन वर्ल्ड मॉडर्न शोतोकान कराटे फेडरेशन, इंडिया के तत्वावधान में वर्ल्ड मॉडर्न शोतोकान कराटे फेडरेशन, उत्तर प्रदेश द्वारा लखनऊ स्थित केडी सिंह बाबू स्टेडियम स्थित भारत रत्न श्री अटल बिहारी बाजपेयी बहुउद्देश्यीय हॉल में किया जा रहा है।

चैंपियनशिप का औपचारिक उद्घाटन आयोजन समिति के अध्यक्ष जसपाल सिंह (अध्यक्ष वर्ल्ड मॉडर्न शोतोकान कराटे फेडरेशन इंडिया) ने किया। समारोह की अध्यक्षता वर्ल्ड मॉडर्न शोतोकान कराटे फेडरेशन, उत्तर प्रदेश के सचिव संतोष कुमार ने की।

ये भी पढ़ें : तृतीय डब्लूएमएसकेएफ ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप शनिवार से

इस अवसर पर विश्व कराटे फेडरेशन के जज गोवा के स्टीफन शक्ति, एशियाई कराटे फेडरेशन के जज वाराणसी से दिलीप सैनी, झारखंड से विनीत यादव, पश्चिम बंगाल से प्रलोय चतुर्वेदी, गुजरात से ऋत्विक बोरा, उत्तराखंड से मयंक श्रीवास्तव सहित उत्तर प्रदेश से कृष्णा अवतार, अशोक कुमार पाल, आकाश सोनकर भी मौजूद रहे।

पहले दिन के प्रमुख परिणामों में कैडेट बालक कुमिते (57 किग्रा से कम) में उत्तर प्रदेश के मानस तिवारी ने स्वर्ण, उत्तर प्रदेश के प्रखर पांडेय ने रजत पदक जीते।

गोवा के समर्थ बोरकर एवं उत्तर प्रदेश के रणवीर सिंह को कांस्य पदक मिला। सब जूनियर बालक कुमिते (10 वर्ष, 35 किग्रा से कम) में उत्तर प्रदेश के नैतिक यादव ने स्वर्ण, उत्तर प्रदेश के रियांश सक्सेना ने रजत, जबकि उत्तर प्रदेश के माधव व उत्तर प्रदेश के तात्या सिंह ने कांस्य पदक जीते।

कैडेट बालक कुमिते पूल बी (52 किग्रा से कम) में उत्तर प्रदेश के सौरभ सेन ने स्वर्ण, उत्तर प्रदेश के नैतिक यादव ने रजत, जबकि उत्तर प्रदेश के प्रिंस कुमार व उत्तर प्रदेश के सार्थक चौरसिया ने कांस्य पदक जीते। कैडेट बालक कुमिते (45 किग्रा से कम) में उत्तर प्रदेश के प्रिंस ने स्वर्ण, उत्तर प्रदेश के किशन सोनकर ने रजत पदक जीते। उत्तर प्रदेश के पवन कुमार को कांस्य पदक मिला।

कैडेट बालक कुमिते पूल ए (52 किग्रा से कम) में उत्तर प्रदेश के आदित्य सोनी ने स्वर्ण, झारखंड के अनीश उरांव ने रजत, जबकि उत्तर प्रदेश के योगेंद्र सिंह यादव व उत्तर प्रदेश के अथर्व राय ने कांस्य पदक जीते।

सब जूनियर बालक कुमिते (10 वर्ष, 25 किग्रा से कम) में उत्तर प्रदेश के ऋतुराज ने स्वर्ण, उत्तर प्रदेश के आदित्य यादव ने रजत पदक जीते। उत्तर प्रदेश के शिवांश गुप्ता व उत्तर प्रदेश के राजवीर तिवारी को कांस्य पदक मिला। कैडेट बालक काता में गोवा के वेद आंबोलकर ने स्वर्ण, जबकि उत्तर प्रदेश के संभव गुप्ता ने रजत पदक जीते। उत्तर प्रदेश के मानस तिवारी व उत्तर प्रदेश के प्रत्युष प्रसून को कांस्य पदक मिला।

सब जूनियर बालक काता में गोवा के मोहम्मद उजैर पीरजादे ने स्वर्ण व उत्तर प्रदेश के अश्मित मिश्रा ने रजत पदक जीते। उत्तर प्रदेश के नमन यादव व उत्तर प्रदेश के दिव्यांश प्रताप सिंह को कांस्य पदक मिला। सीनियर 18 वर्ष से अधिक बालक काता में उत्तर प्रदेश के सत्यम पटेल ने स्वर्ण, उत्तर प्रदेश के श्रेष्ठ श्रीवास्तव ने रजत, जबकि उत्तर प्रदेश के सुजीत यादव व उत्तर प्रदेश के मयंक हरिजन को कांस्य पदक मिला।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here