पीएम मोदी के जन्मदिवस पर यूपी बैडमिंटन अकादमी में दीप प्रज्ज्वलन

0
37

लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश बैडमिंटन एसोसिएशन द्वारा बीबीडी यूपी बैडमिंटन अकादमी, विपिन खंड, गोमतीनगर में दीप प्रज्जवलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर एसोसिएशन के पदाधिकारियों, कोचों और खिलाड़ियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम में सहभागिता की।

कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश बैडमिंटन एसोसिएशन के चेयरमैन डॉ. नवनीत सहगल (सेवानिवृत्त आईएएस), अध्यक्ष विराज सागर दास व सचिव डॉ. सुधर्मा सिंह सचिव के साथ सभी कोच एवं खिलाड़ी मौजूद रहे।

अध्यक्ष विराज सागर दास ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर आयोजित यह कार्यक्रम सभी के लिए विशेष अवसर है। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल के साथ अनुशासन और निरंतर मेहनत के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

चेयरमैन डॉ. नवनीत सहगल ने खिलाड़ियों और कोचों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करते हुए निरंतर अभ्यास और मेहनत से आगे बढ़ें।

ये भी पढ़ें : डॉ. नवनीत सहगल बने चेयरमैन, विराज सागर दास अध्यक्ष निर्वाचित

ये भी पढ़ें : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भाजपा ने अस्पतालों में बांटे फल, लगाए रक्तदान शिविर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here