लगातार तीसरे खिताब के लिए उतरेगी राउंडग्लास हॉकी अकादमी

0
39

पुणे : राउंड ग्लास हॉकी अकादमी 2 अक्टूबर से यहां एसएनबीपी ऑल इंडिया हॉकी टूर्नामेंट अंडर-16 बॉयज़ 2026 में अपने अभियान की शुरुआत करेगी।

गत चैंपियन के तौर पर अकादमी की नजरें इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में लगातार तीसरा खिताब जीतने पर हैं। 2024 और 2025 की चैंपियन आरजीएचए को हॉकी त्रिपुरा और विजय हॉकी अकादमी के साथ पूल ए में रखा गया है।

अकादमी 2 अक्टूबर को विजय हॉकी अकादमी के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी, जिसके बाद 4 अक्टूबर को उसका सामना हॉकी त्रिपुरा से होगा।

पूल की विजेता टीमें 5 अक्टूबर को खेले जाने वाले क्वार्टरफाइनल में जगह बनाएंगी। टूर्नामेंट का फाइनल 7 अक्टूबर को खेला जाएगा। पिछले दोनों संस्करणों में ट्रॉफी जीत चुकी राउंडग्लास हॉकी अकादमी अब खिताबी हैट्रिक पूरी करने के लक्ष्य के साथ उतरेगी।

अकादमी ने पिछले साल फाइनल में ओडिशा नेवल टाटा ग्रास रूट्स अकादमी को 3-1 से हराकर सफलतापूर्वक अपने खिताब का बचाव किया था। इस खिताबी जीत में प्रहलादपांडे ने दो गोल दागे थे, जबकि अर्शप्रीतसिंह ने एक गोल किया था। 2025 के संस्करण में आरजीएचए का प्रदर्शन बेहद प्रभावशाली रहा था।

 

ओडिशा नेवल टाटा ग्रास रूट्स अकादमी को फाइनल में हराने से पहले, अकादमी ने ग्रुपस्टेज, क्वार्टरफाइनल और सेमीफाइनल में कुल 28 गोल दागे थे।

टूर्नामेंट से पहले बात करते हुए आरजीएचए के कोच विकास पाल ने कहा कि टीम अपने खिताब का बचाव करने की चुनौती से भली-भांति वाकिफ है। “हम पिछले दो सालों से चैंपियन रहे हैं, लेकिन खिताब का बचाव करना हमेशा एक चुनौती होती है।

इस आयु वर्ग में देशभर की कुछ बेहतरीन टीमें हिस्सा लेती हैं और किसी भी टूर्नामेंट कोजी तना हमेशा मुश्किल होता है। ऐसे में अपने खिताब का बचाव करना और भी बड़ी चुनौती है,” पाल ने कहा।

“हमेशा एक अतिरिक्त दबाव होता है, क्योंकि पिछले साल खिताब जीतने वाली टीम के कुछ खिलाड़ी अब अगले आयुवर्ग में चले गए हैं। इसका मतलब है कि हर बार हमारे पास खिलाड़ियों का एक अपेक्षाकृत नया समूह होता है। हालांकि, टीम ने बहुत अच्छी तैयारी की है और हम टूर्नामेंट में काफी उम्मीदों के साथ उतर रहे हैं।”

ये भी पढ़ें : राउंडग्लास का गोलों का तूफान, तमिलनाडु हॉकी अकादमी को 41-0 से दी मात

 

2021 में अपनी स्थापना के बाद से 40 से अधिक खिताब जीत चुकी राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने खुद को देश की प्रमुख हॉकी अकादमियों में मजबूती से स्थापित कर लिया है। ग्रास रूट हॉकी के विकास के लिए अकादमी के निरंतर प्रयासों की हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सराहना की थी।

अपने राष्ट्रव्यापी संबोधन में प्रधानमंत्री ने अकादमी के तकनीकी प्रमुख (टेक्निकललीड) राजिंदर सिंह सीनियर और ग्रामीण भारत से युवा हॉकी प्रतिभाओं को निखारने में उनके आजीवन योगदान की विशेष रूप से प्रशंसा की थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here