मंडलीय अंडर-14 क्रिकेट में लखनऊ ने जीती ट्रॉफी

0
57

लखनऊ। रायबरेली के रेलवे कोच फैक्ट्री क्रिकेट स्टेडियम, लालगंज में आयोजित मंडलीय क्रिकेट प्रतियोगिता (14 वर्षीय बालक वर्ग) में लखनऊ जनपद क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया।

लखनऊ ने फाइनल में हरदोई को 85 रन से हराया। प्रतियोगिता में लखनऊ ने अपने सभी मुकाबले जीतकर विजेता बनने का गौरव हासिल किया।

फाइनल में हरदोई को 85 रन से हराया

मंडलीय प्रतियोगिता में लखनऊ, रायबरेली, उन्नाव, हरदोई और सीतापुर की टीमों ने प्रतिभाग किया। लखनऊ ने अपने पहले मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की।

उन्नाव को हराकर फाइनल में बनाई जगह

विजय के 29 और आयुष के 20 रन की पारियों की मदद से लखनऊ ने 12 ओवर में पांच विकेट पर 80 रन बनाए। जवाब में उन्नाव की टीम 12 ओवर में छह विकेट पर 68 रन ही बना सकी। इस तरह लखनऊ ने जीत के साथ फाइनल में जगह बनाई।

विजय की तेज पारी से लखनऊ ने बनाए 122 रन

फाइनल में लखनऊ ने एक बार फिर टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। शुरुआती झटकों के बाद विजय ने 46 रन की तेजतर्रार पारी खेली, जबकि इशराक ने 25 रन बनाए। दोनों की उपयोगी पारियों की बदौलत लखनऊ ने 15 ओवर में पांच विकेट पर 122 रन का स्कोर खड़ा किया।

मो. कैफ और शबजान ने बरपाया कहर

122 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी हरदोई की टीम लखनऊ के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और 9.4 ओवर में 37 रन पर ऑलआउट हो गई। लखनऊ की ओर से मो. कैफ और शबजान ने घातक गेंदबाजी करते हुए चार-चार विकेट हासिल किए। लखनऊ ने 85 रन से फाइनल जीतकर मंडलीय प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम कर लिया।

ये भी पढ़ें : वृंदावन योजना की बालिका और बालक टीमों ने जीते खिताब

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here