वृंदावन योजना की बालिका और बालक टीमों ने जीते खिताब

1
65

लखनऊ। लखनऊ पब्लिक कॉलेज, सेक्टर-ई, आम्रपाली योजना में आयोजित दो दिवसीय एलपीएससी क्राउन इंटर-ब्रांच हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में वृंदावन योजना की बालिका और बालक टीमों ने विजेता का खिताब अपने नाम किया। मेजबान आम्रपाली योजना की बालिका टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए उपविजेता का स्थान हासिल किया, जबकि बालक वर्ग में गोमती नगर की टीम दूसरे स्थान पर रही।

आम्रपाली योजना की बालिका टीम उपविजेता, गोमती नगर की बालक टीम रही दूसरे स्थान पर

प्रतियोगिता में बालक एवं बालिका वर्ग की कुल 16 टीमों ने हिस्सा लिया। दो दिनों तक चले मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार खेल प्रतिभा के साथ खेल भावना का भी प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता का आयोजन प्रधानाचार्या कहकशां अरबी के मार्गदर्शन में किया गया। पुरस्कार वितरण समारोह में उत्तर प्रदेश हैंडबॉल एसोसिएशन के कार्यकारी सचिव अमित पांडेय ने विजेता तथा राष्ट्रीय प्रशिक्षक मोहम्मद तौहीद ने उपविजेता टीमों को ट्रॉफी और पदक प्रदान किए।

ये भी पढ़ें : आम्रपाली योजना व वूंदावन शाखा बालिका वर्ग के सेमीफाइनल में

समापन समारोह में सुषमा सिंह सेंगर और डॉ. सुमंत पांडेय की गरिमामयी उपस्थिति रही। आम्रपाली योजना की बालिका टीम के उपविजेता बनने में मुख्य प्रशिक्षक शिवनाथ मिश्रा और प्रशिक्षिका नेहा के निरंतर प्रशिक्षण, मार्गदर्शन एवं रणनीतिक तैयारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

प्रतियोगिता के आयोजन से विद्यालय की खेल प्रतिभाओं को प्रतिस्पर्धी मंच मिला और खेल संस्कृति को बढ़ावा देने की दिशा में पहल हुई।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here