अदिति दोहरे खिताब की होड़ में, लोकशिता संग जीता युगल खिताब एकल के भी फाइनल में बनाई जगह

0
25

लखनऊ। अदिति झा व लोकशिता यादव ने किरन अग्रवाल मेमोरियल लखनऊ जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप में उम्दा खेल दिखाते हुए बालिका अंडर-11 युगल का खिताब अपने नाम कर लिया। अदिति व लोकशिता की जोड़ी ने इस वर्ग के फाइनल में अन्विका व कशिका खन्ना को 11-15, 16-14, 15-11 से हराकर विजेता ट्रॉफी जीती।

मेगन, अर्णवी, सार्थक, प्रशस्ति व तेजस भी दो वर्गो के फाइनल में पहुंचे

उत्तर प्रदेश बैडमिंटन एसोसिएशन के तत्वावधान में लखनऊ बैडमिंटन एसोसिएशन द्वारा बीबीडी यूपी बैडमिंटन अकादमी, गोमतीनगर में आयोजित चैंपियनशिप में शनिवार को क्वार्टर फाइनल व सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए।

किरन अग्रवाल मेमोरियल लखनऊ जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप

अदिति ने बालिका अंडर-11 एकल के फाइनल में भी जगह बनाई। वहीं मेगन प्रकाश ने बालिका अंडर-17 व अंडर-15 एकल के फाइनल में प्रवेश किया। अर्णवी पाठक, सार्थक यादव, प्रशस्ति शर्मा, तेजस प्रताप सिंह ने भी दो वर्गो के फाइनल में स्थान सुरक्षित किया।

बालिका अंडर-17 एकल के सेमीफाइनल में मेगन प्रकाश ने अपराजिता घोषाल को 15-9, 15-7 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। दूसरे सेमीफाइनल मे अर्णवी पाठक ने सारा अली को 15-8, 15-11 से शिकस्त दी।

मेगन ने फिर बालिका अंडर-15 एकल के सेमीफाइनल में ऋद्धि दुबे को 15-9, 16-18, 15-12 से हराया। वहीं दूसरे सेमीफाइनल में अर्णवी पाठक ने सारा अली को 12-15, 15-4, 15-3 से हराकर खिताबी मुकाबलें में प्रवेश किया। बालिका अंडर-11 एकल के सेमीफाइनल में अदिति झा ने अन्विका को 15-13, 15-8 से हराया जबकि किमाया सिंह ने लोकशिता यादव को 15-6, 15-8 से शिकस्त दी।

बालक अंडर-11 एकल में अभिजय सिंह ने लक्षित यादव को 15-5, 15-8 से और तेजस प्रताप सिंह ने सिद्धार्थ मेहरोत्रा को 15-10, 15-7 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। बालक अंडर-17 एकल के सेमीफाइनल में तथास्तु राय ने लोनिबॉन पावे का 15-13, 9-15, 15-8 से और सार्थक यादव ने प्रज्जवल पाठक को 15-12, 15-10 से हराकर खिताबी भिड़ंत तय की।

बालक अंडर-13 एकल के सेमीफाइनल में सृजन यादव ने अधिराज दास को 16-14, 15-12 से हराया जबकि अक्षत शुक्ला ने शिवांश सक्सेना को 15-2, 15-10 से हराकर खिताबी मुकाबले में प्रवेश किया।

बालिका अंडर-13 एकल के सेमीफाइनल में प्रशस्ति शर्मा ने एकांशी सिंह को 15-13, 15-8 से और सान्वी कुमार ने अभिसारिका सिंह को 15-11, 15-10 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। बालक अंडर-15 एकल में सार्थक यादव ने प्रीत राज को 15-13, 10-15, 21-20 से और जैसन आनंद ने आश्वत मिश्रा को 15-12, 15-10 से शिकस्त देकर फाइनल में प्रवेश किया।

बालिका अंडर-13 युगल के सेमीफाइनल में अंबिका झा व एकांशी सिंह ने आद्घा व आराध्या को 15-6, 15-2 से जबकि अनायिका व प्रशस्ति शर्मा ने अभिसारिका सिंह व रिधिमा अग्रवाल को 15-6, 15-13 से हराकर फाइनल का टिकट हासिल किया।

बालक अंडर-13 युगल के सेमीफाइनल में आरव व गोपाल गुप्ता की जोड़ी ने अविराज श्रीवास्तव व युवराज श्रीवास्तव को 15-7, 15-7 से जबकि शिवांश सक्सेना व श्रेयांश मिश्रा की जोड़ी ने अब्दुल हादी व सिद्धार्थ मेहरोत्रा को 15-9, 15-12 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। बालक अंडर-15 युगल के सेमीफाइनल में आश्वत मिश्रा व आयुष्मान वर्मा ने रेयान सिद्दीकी व प्रशांत राजपूत को 15-4, 15-6 से और अन्वय मौर्या व श्रेयांश मिश्रा ने अभिजीत शेखर व कार्तिकेय सिंह को 15-6, 15-8 से पराजित कर खिताबी मुकाबले में प्रवेश किया।

बालक अंडर-11 युगल के सेमीफाइनल में शिवम वर्मा व यशार्थ सिंह ने आरुष जोहरी व पृथ्वी वीर को 15-10, 15-7 से हराकर फाइनल में जगह बनाई जबकि दूसरे सेमीफाइनल में अभिजय सिंह व तेजस प्रताप सिंह ने वाकओवर से जीत दर्ज की।

इसके अलावा अंडर-15 मिश्रित युगल में अन्वय मौर्या व प्रशस्ति शर्मा, अंडर-17 मिश्रित युगल में राघव श्रीवास्तव व सांची सिंह और बालक अंडर-17 युगल में अरिंजय सिंह व लोनिबान पावे की जोड़ियां भी फाइनल में पहुंची।

चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले रविवार चार अक्टूबर को सुबह 10:30 बजे से खेले जाएंगे, जबकि समापन व पुरस्कार वितरण समारोह दोपहर दो बजे से आयोजित किया जाएगा। समारोह के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश बैडमिंटन एसोसिएशन के अध्यक्ष विराज सागर दास होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here