लखनऊ : एसकेडी एकेडमी के छात्रों ने जिला स्केटिंग चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर संस्थान का नाम रोशन किया है। युवा खिलाड़ियों ने कुल 8 पदक जीते, तथा दो छात्रों का चयन उत्तर प्रदेश राज्य स्केटिंग टीम में हुआ है। ये खिलाड़ी आगामी राज्य स्तरीय चैंपियनशिप में प्रतिभाग करेंगे।
राज्य टीम में चयनित खिलाड़ी
– आर्यन चौरसिया — स्वर्ण एवं रजत पदक
– आर्या चौरसिया — रजत एवं कांस्य पदक
पदक विजेता
– वरुण सिंह — स्वर्ण पदक
– ऋषभ सिंह — रजत पदक
– शौर्य प्रताप — रजत पदक
– अथर्व पटेल — कांस्य पदक
– अमय सिन्हा – कांस्य पदक
जिले भर से आए प्रतिभाशाली प्रतिभागियों के बीच एसकेडी के स्केटर्स ने अपनी गति, संतुलन और अनुशासन का बेहतरीन प्रदर्शन किया। यह सफलता महीनों के कठिन परिश्रम और प्रशिक्षकों के निरंतर मार्गदर्शन का परिणाम है।
विजेताओं को बधाई देते हुए श्री मनीष सिंह, निदेशक, एसकेडी ग्रुप ऑफ एजुकेशन ने कहा, “इन युवा स्केटर्स ने साबित कर दिया है कि मेहनत और लगन हमेशा रंग लाती है। हमें इन सभी पर गर्व है। आर्यन और आर्या को उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ — वे इसी तरह एसकेडी का नाम रोशन करते रहें।”
संस्थान के प्रबंधन, शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने सभी विजेता छात्रों, उनके अभिभावकों एवं प्रशिक्षकों को इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी।












