जिला स्केटिंग चैंपियनशिप में एसकेडी एकेडमी के खिलाड़ियों ने जीते 8 पदक

0
53

लखनऊ। जिला स्केटिंग चैंपियनशिप में एसकेडी एकेडमी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल आठ पदक अपने नाम किए। प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर एकेडमी के आर्यन चौरसिया और आर्या चौरसिया का चयन उत्तर प्रदेश राज्य स्केटिंग टीम में हुआ है।

आर्यन और आर्या चौरसिया ने जीते दो-दो पदक, यूपी टीम में चयन

दोनों खिलाड़ी आगामी राज्य स्तरीय चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। राज्य टीम में चयनित आर्यन चौरसिया ने एक स्वर्ण और एक रजत पदक जीता, जबकि आर्या चौरसिया ने रजत और कांस्य पदक अपने नाम किया। इनके अलावा वरुण सिंह ने स्वर्ण पदक जीता।

ऋषभ सिंह और शौर्य प्रताप ने रजत पदक हासिल किए, जबकि अथर्व पटेल और अमय सिन्हा ने कांस्य पदक जीते। जिले भर से आए प्रतिभागियों के बीच एसकेडी एकेडमी के खिलाड़ियों ने अपनी गति, संतुलन और अनुशासन का प्रभावी प्रदर्शन किया।

प्रबंधन ने खिलाड़ियों को दी बधाई

खिलाड़ियों की इस उपलब्धि को महीनों की मेहनत और प्रशिक्षकों के निरंतर मार्गदर्शन का परिणाम बताया गया। एसकेडी ग्रुप ऑफ एजुकेशन के निदेशक मनीष सिंह ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि युवा स्केटर्स ने मेहनत और लगन के दम पर अपनी प्रतिभा साबित की है।

उन्होंने आर्यन और आर्या को उत्तर प्रदेश टीम में चयन पर शुभकामनाएं दीं और आगामी राज्य स्तरीय चैंपियनशिप में बेहतर प्रदर्शन की कामना की। संस्थान के प्रबंधन, शिक्षकों और कर्मचारियों ने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों, उनके अभिभावकों और प्रशिक्षकों को इस उपलब्धि पर बधाई दी।

ये भी पढ़ें : एसकेडी एकेडमी की शाखाओं में देशभक्ति के साथ मनी गांधी-शास्त्री जयंती

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here