इंडिपेंडेंस कप अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट : मनोज क्रिकेट अकादमी ने एलसीए क्रिकेट अकादमी को 57 रनों से हराया

0
24

लखनऊ। लखनऊ क्रिकेट अकादमी द्वारा आयोजित इंडिपेंडेंस कप अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट के लीग मैच में मनोज क्रिकेट अकादमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एलसीए क्रिकेट अकादमी को 57 रनों से पराजित कर दिया।

कल्पना क्रिकेट फाउंडेशन ग्राउंड पर खेले गए 35 ओवर के इस मुकाबले में टॉस एलसीए क्रिकेट अकादमी ने जीता था। पहले बल्लेबाजी करने उतरी मनोज क्रिकेट अकादमी की टीम ने 34.4 ओवर में सभी विकेट खोकर 163 रन बनाए।

मनोज की ओर से अर्जुन शुक्ला ने 77 गेंदों पर 6 चौके और 5 छक्कों की मदद से 66 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली, जिसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। अर्जुन के अलावा यश शर्मा ने 28 गेंदों पर 26 रनों की नाबाद पारी खेली। एलसीए की ओर से अहसान ने 13 रन देकर 3 विकेट लिए।

164 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी एलसीए क्रिकेट अकादमी की टीम 106 रनों पर ही ढेर हो गई। एलसीए की ओर से राजवीर सिंह ने 13 गेंदों पर 35 रन और यश मुद्गल ने 22 गेंदों पर 29 रन बनाए, लेकिन बाकी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सके।

मनोज अकादमी की ओर से गेंदबाजी में वागीश द्विवेदी ने 4 ओवर में 2 मेडन के साथ सिर्फ 6 रन देकर 2 विकेट लिए। साक्षम, अरहम जायद खान और वैभव सिंह को भी 2-2 विकेट मिले।

संक्षिप्त स्कोर:

मनोज क्रिकेट अकादमी – 163/10 (34.4 ओवर) – अर्जुन शुक्ला 66, यश शर्मा 26 नाबाद, अहसान 3/13
एलसीए क्रिकेट अकादमी – 106/10 – राजवीर सिंह 35, यश मुद्गल 29, वागीश द्विवेदी 2/6

परिणाम – मनोज क्रिकेट अकादमी 57 रनों से विजयी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here