एलसीए क्रिकेट क्लब ने सेज जूनियर को 132 रनों से हराया

0
28

लखनऊ : प्रथम लेट मोहम्मद नवाब मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले लीग मैच में लखनऊ क्रिकेट अकादमी (एलसीए) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सेज जूनियर क्रिकेट अकादमी को 132 रनों के बड़े अंतर से पराजित किया।

प्रथम अंडर-19 श्री मोहम्मद नवाब मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट

कृष्णा क्रिकेट फाउंडेशन मैदान पर खेले गए 35 ओवर के इस मुकाबले में सेज जूनियर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।

मैच के मुख्य अतिथि डॉ. मोहसिन एजाज साहब रहे। इस अवसर पर शीशमहल क्रिकेट क्लब के सचिव शानू काजमी, करनैल जौहर, उस्मान तांगड़े, अजहर खान, सौतन मिश्रा आदि मौजूद रहे। मैच में अंपायर की भूमिका गिरीश सिंह, हसन रजा और बृजेश सिंह ने निभाई।

पहले बल्लेबाजी करने उतरी एलसीए की टीम ने निर्धारित 35 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 257 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। एलसीए की ओर से मोहम्मद सारिम ने 74 रनों की शानदार पारी खेली, जबकि बृजेश ने नाबाद 46 और उत्कर्ष द्विवेदी ने 31 रनों का योगदान दिया। सेज जूनियर की ओर से शार्गुन यादव ने 3 विकेट लिए।

जवाब में 258 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सेज जूनियर की टीम 24.4 ओवर में मात्र 125 रनों पर सिमट गई। एलसीए की घातक गेंदबाजी के सामने कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका। एलसीए की ओर से आर्यन पटेल और अहसान ने 3-3 विकेट लेकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। इस शानदार प्रदर्शन के लिए मोहम्मद सारिम को ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया।

संक्षिप्त स्कोर:

एलसीए क्लब – 257/6 (35 ओवर) मो. सारिम 74, बृजेश 46* नाबाद
सेज जूनियर – 125/10 (24.4 ओवर)

परिणाम: एलसीए क्रिकेट क्लब 132 रनों से विजयी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here