नेपाल की सुदूरपश्चिम रॉयल्स टीम लखनऊ पहुंची, 13 अक्टूबर से टी20 सीरीज

0
43

लखनऊ। लखनऊ क्रिकेट अकादमी के आमंत्रण पर नेपाल की प्रसिद्ध फ्रेंचाइजी सुदूरपश्चिम रॉयल्स प्रा. लि. की 25 सदस्यीय टीम लखनऊ पहुंच गई। टीम के आगमन पर अकादमी की ओर से स्वागत किया गया। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट जगत में पहचान रखने वाले जगत टमटा के नेतृत्व में आई नेपाली टीम का स्वागत होटल में आयोजित कार्यक्रम में किया गया।

एलसीए और नेपाली टीम के बीच 16 अक्टूबर तक खेले जाएंगे तीन डे नाइट मुकाबले

लखनऊ क्रिकेट अकादमी के आयोजक सचिव अरशी रजा ने जगत टमटा को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर अकादमी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. नीरज जैन ने नेपाल टीम के कोच जय टमटा को गेस्ट ऑफ ऑनर की ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।

ये भी पढ़ें : मो. सारिम के 74 रन, एलसीए ने सेज जूनियर को 132 रन से हराया

लखनऊ क्रिकेट अकादमी और नेपाल की टीम के बीच एक्सचेंज सीरीज के तहत 13 से 16 अक्टूबर 2026 तक तीन टी20 डे नाइट मुकाबले खेले जाएंगे। इस श्रृंखला का उद्देश्य दोनों देशों के युवा खिलाड़ियों को एक-दूसरे के साथ खेलने, अपने खेल कौशल को निखारने और क्रिकेट अनुभव साझा करने का अवसर देना है।

आयोजक सचिव अरशी रजा ने कहा कि इस तरह की सीरीज से युवा खिलाड़ियों को अलग-अलग परिस्थितियों में खेलने और अपने प्रदर्शन को बेहतर बनाने का मौका मिलेगा।

नेपाल की टीम में ये खिलाड़ी शामिल

नेपाल से आई टीम में मुख्य कोच जगत टमटा के अलावा देव नारायण झा, सुनील थापा, बिनोद भंडारी, अभिनाश बोहरा, हेमंत धामी, मिलन बोहरा, दीपक बोहरा, हिकमत महारा, टेक रावत, अनिल खरेल, आयुब चंद, सचिन भट्टा, सोलन श्रेष्ठ, सौरव अधिकारी और बिनेश पौडेल शामिल हैं। इनके साथ डेवलपमेंट स्क्वाड के छह खिलाड़ी और फिजियो, स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग कोच तथा एनालिस्ट सहित सहयोगी स्टाफ भी आया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here