26वीं दशहरा ट्रॉफी रविवार से, उद्घाटन मैच में उतरेगी नेपाल की टीम

0
48

हाईलाइट्स

  • लखनऊ में अंडर-16 क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन मुकाबला डे-नाइट होगा
  • 35-35 ओवर के मैचों में युवा खिलाड़ियों को मिलेगा प्रतिभा दिखाने का मौका

लखनऊ। उभरते क्रिकेटरों को बेहतर प्रतिस्पर्धात्मक अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लखनऊ क्रिकेट एकेडमी की ओर से आयोजित 26वीं दशहरा ट्रॉफी का आगाज रविवार, 25 अक्टूबर से होगा।

अंडर-16 आयु वर्ग की इस प्रतियोगिता में इस बार नेपाल की बीरेन स्पोर्ट्स एकेडमी की टीम भी हिस्सा लेगी, जो उद्घाटन मुकाबले में मैदान पर उतरेगी। प्रतियोगिता के मैच लखनऊ के विभिन्न मैदानों पर खेले जाएंगे।

लखनऊ क्रिकेट एकेडमी के सचिव अरशी रज़ा ने बताया कि कुछ मैदानों पर बाढ़ के कारण उत्पन्न परिस्थितियों को देखते हुए प्रतियोगिता के कार्यक्रम और मैच स्थलों में बदलाव किया गया है। उद्घाटन मुकाबला डे-नाइट होगा, जो रविवार शाम सात बजे शुरू होगा। वहीं, गैलेक्सी और पार्थ मैदानों पर मुकाबले दिन में खेले जाएंगे।

प्रतियोगिता का उद्घाटन एवं समापन समारोह भी भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा। रज़ा ने बताया कि प्रतियोगिता लीग-कम-नॉकआउट प्रारूप में खेली जाएगी।

सभी मुकाबले 35-35 ओवर के होंगे और लीग चरण में प्रत्येक टीम को चार मैच खेलने का अवसर मिलेगा। मुकाबले रंगीन पोशाक और सफेद गेंद से खेले जाएंगे। युवा खिलाड़ियों को अधिक मौके देने के लिए प्रत्येक टीम को तीन सुपर सब्स्टीट्यूट रखने की अनुमति भी दी जाएगी।

ये भी पढ़ें : राम दीक्षित की फिरकी के कमाल से आरएसजी ने आठ विकेट से जीता मैच

उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता का उद्देश्य किशोर क्रिकेटरों को अधिक से अधिक मैच खेलने का अनुभव देना और उन्हें उच्च स्तर की क्रिकेट के लिए तैयार करना है।

मेजबान लखनऊ क्रिकेट एकेडमी की टीम का चयन शनिवार शाम को किया जाएगा। प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में पूर्व आईएएस अधिकारी अजय दीप सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। यह जानकारी लखनऊ क्रिकेट एकेडमी के मैनेजर अब्बास अली ने दी।

बीरेन स्पोर्ट्स एकेडमी, नेपाल की टीम

नेपाल की टीम में रुपेश थापा (कप्तान), करुणा बिष्ट, ओमराज घिमिरे, निशान रेग्मी, सख्यम बुधा, प्रतीक सिंह, हिमाल देउबा, दीप्त हामा, लक्ष्मण भाएक, कृष्णा छेत्री, एनिशा सिंह, सौगात बोगटी (विकेटकीपर), तारा प्रसाद, ढुंगाना तुफान, गौरव कार्की और शाही शामिल हैं। टीम के मैनेजर एवं कोच राजन मल्ला होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here