26वीं दशहरा ट्रॉफी अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट: राजवीर के नाबाद शतक से एकलव्य स्पोर्ट्स प्रमोशन सोसाइटी 8 विकेट से जीती

0
30

लखनऊ। सेंट्रल स्टेडियम में खेले गए 26वीं दशहरा ट्रॉफी अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट के लीग मैच में एकलव्य स्पोर्ट्स प्रमोशन सोसाइटी ने बाबा मोतेश्वर को 8 विकेट से हरा दिया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बाबा मोतेश्वर ने 35 ओवर में 7 विकेट पर 199 रन बनाए। अरमान यादव ने 58 और अभिमन्यु सिंह ने 55 रन की पारी खेली। एकलव्य की तरफ से ईशान गुप्ता ने 3 विकेट लिए।

200 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी एकलव्य स्पोर्ट्स प्रमोशन सोसाइटी ने 20.4 ओवर में 2 विकेट पर 203 रन बनाकर मैच जीत लिया। मैन ऑफ द मैच राजवीर सिंह ने नाबाद 108 रन (59 गेंद, 14 चौके, 5 छक्के) की तूफानी पारी खेली, जबकि अंकित पाल ने 70 रन बनाए। अंपायर गणेश यादव व बृजेश यादव रहे, स्कोरर पीयूष रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here