अपनी फिल्मों से सभी को अपना दीवाना बनाने वाले शाहरुख खान आज अपना 61वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर उनकी आने वाली फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है।
मेकर्स ने शाहरुख के बर्थडे के मौके पर फैंस को बड़ा तोहफा दिया है। फिल्म ‘डंकी’ के तीन साल बाद शाहरुख अब फिल्म ‘किंग’ के साथ बड़े पर्दे पर लौट रहे हैं। आज उनके बर्थडे के मौके पर मेकर्स ने फिल्म का पहला गाना- ‘तू मिल जाए’ रिलीज कर दिया है, जिसके बाद फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ गई है।
गाने में शाहरुख एक एक्शन हीरो और लवर के तौर पर नजर आ रहे हैं। गाने के शुरुआत में शाहरुख कहते हैं- ‘मैं कातिल नहीं आशिक हूं, और निशाना मेरी माशूका।’ इसके बाद उनके साथ दीपिका पादुकोण नजर आ रही हैं। गाने में एक बार फिर शाहरुख-दीपिका की रोमांटिक केमिस्ट्री देखने को मिली।
रोमांटिक गाने के बीच में कई एक्शन-पैक सीन भी देखने को मिलते हैं। इस दौरान एक तरफ शाहरुख हथियारों की स्मगलिंग करते नजर आते हैं, तो वहीं दूसरी तरफ एक आशिक की तरह। गाने के बीच में बॉलीवुड के बादशाह शर्टलेस सीन के साथ अपनी शानदार बॉडी भी फ्लेक्स करते नजर आते हैं।

वहीं गाने के आखिर में शाहरुख दमदार फाइटिंग सीन्स करते भी दिखते हैं। आखिर में शाहरुख कहते हैं- ‘पर इस बार दिल में आग लगी है। अब दुनिया जलाए बिना मानेगा नहीं।’ गाने की शुरुआत में रोमांटिक डायलॉग और आखिर में दर्द और एक्शन-पैक सीन्स देखकर अब फैंस की धड़कने और भी बढ़ गईं हैं।
इस बीच, शाहरुख के सम्मान में बांद्रा-वर्ली सी लिंक को रोशन किया गया है और मुंबई में उनके घर ‘मन्नत’ के बाहर भी त्योहार जैसी सजावट की गई है। शाहरुख खान के जन्मदिन से पहले बांद्रा-वर्ली सी लिंक को खास अंदाज में सजाया गया है।

‘किंग’ का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं। दिलचस्प बात यह है कि इस प्रोजेक्ट में शाहरुख खान अपनी बेटी सुहाना खान के साथ काम कर रहे हैं। यह सुहाना की बड़े पर्दे पर पहली फिल्म होगी। फिल्म में दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन सहित कई स्टार्स भी नजर आएंगे।
ये भी पढ़े : ‘कातिल नहीं, आशिक हूं…’ शाहरुख खान के नए लुक ने बढ़ाया ‘किंग’ का क्रेज
ये भी पढ़े : 11 महीने बाद फिर दहाड़ेंगे शाहरुख खान, ‘किंग’ से बढ़ा फैंस का एक्साइटमेंट
ये भी पढ़े : 24 दिसंबर को सुनाई देगी किंग की दहाड़, यश राज संभालेंगे ओवरसीज़ रिलीज़













