राउंडग्लास गोल्फ अकादमी के अंशुल मिश्रा अब इंडिया नंबर 1 शौकिया गोल्फर

0
28

चंडीगढ़ : राउंडग्लास गोल्फ अकादमी के प्रतिभाशाली खिलाड़ी अंशुलमिश्रा को भारतीय गोल्फ संघ (आईजीयू) द्वारा जारी 2026 सीजन की नवीनतम जेंटल मेनमेरिटलिस्ट में भारत का नंबर 1 शौकिया गोल्फर घोषित किया गया है। इस उपलब्धि के साथ उन्होंने देश के शीर्ष शौकिया गोल्फर के रूप में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है।

राष्ट्रीय रैंकिंग में शीर्ष स्थान तक उनकी यह शानदार छलांग 2026 सीजन की दमदार शुरुआत का परिणाम है। मार्च 2026 में आयोजित आईजीयू नॉर्दर्न इंडिया एमेच्योर गोल्फ चैंपियनशिप में शानदार जीत ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया।

पंचकूला गोल्फक्लब के चुनौतीपूर्ण कोर्स पर खेलते हुए मिश्रा ने अंतिमराउंड में 69 का प्रभावशाली स्कोर बनाया और कुल 6-अंडर 282 के साथ खिताब अपने नाम किया। यह उपलब्धि उनके पिछले एक वर्ष के लगातार शानदार प्रदर्शन का विस्तार है।

2025 में मिश्रा ने राष्ट्रीयस्तर पर अपनी मजबूत पहचान बनाई और आईजीयू रैंकिंग में तीसरे स्थान पर रहे। इसके अलावा, दिसंबर 2025 में आयोजित प्रतिष्ठित आईजीयू 124वीं एमेच्योर चैंपियनशिप ऑफ इंडिया के स्ट्रोक प्ले क्वालिफिकेशनराउंड में भी उन्होंने शीर्ष स्थान हासिल कर अपनी बेहतरीन फॉर्म का प्रदर्शन किया।

राउंडग्लासहॉकीअकादमी के प्रमुख कर्नल मोहनशर्मा ने अंशुल की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा, “अंशुल एक बेहद प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं।

मैं उन्हें तब से जानता हूं जब वह 7-8 साल के थे, और हर साल उनके खेल के प्रति जुनून और भी बढ़ता गया है। राउंडग्लास उन्हें बड़ेमंच के लिए तैयार करने में शानदार काम कर रहा है। हम उनमें भविष्य का एक बड़ा सितारा देखते हैं।”

चंडीगढ़ गोल्फ क्लब में स्थित राउंडग्लास गोल्फ अकादमी, द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता जेसीग्रेवाल के मार्गदर्शन और भारत के नंबर 1 पेशेवर गोल्फर तथा ब्रांडएंबेसडर शुभंकर शर्मा के मेंटरशिप में, देश के उभरते गोल्फरों को विश्वस्तरीय प्रशिक्षण प्रदान करते हुए खुद को एक प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित कर रही है।

ये भी पढ़ें : आईजीयू पूर्वी भारत चैम्पियनशिप में गुंतास कौर संधू उपविजेता

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here