लखनऊ: शिया पीजी कॉलेज, लखनऊ ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 में स्नातक एवं परास्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 20 जुलाई, 2026 कर दी है।
प्रवेश निदेशक प्रो. मिर्जा मोहम्मद अबु तैय्यब ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी स्नातक एवं परास्नातक पाठ्यक्रमों में ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों माध्यमों से आवेदन कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि ऑनलाइन आवेदन महाविद्यालय के प्रवेश पोर्टल www.shiacollege.ac.in अथवा महाविद्यालय की वेबसाइट www.shiacollege.org के माध्यम से किए जा सकते हैं। वहीं, ऑफलाइन आवेदन पत्र महाविद्यालय के प्राचार्य कार्यालय स्थित कैशियर काउंटर से प्रतिदिन प्रातः 10:30 बजे से सायं 4:30 बजे तक प्राप्त किए जा सकते हैं।
प्रवेश प्रक्रिया से संबंधित किसी भी जानकारी या समस्या के लिए अभ्यर्थी admissions@shiapgcollege.ac.in पर ई-मेल कर सकते हैं। इसके अलावा हेल्पलाइन नंबर 8090033896 एवं 7800220192 पर भी संपर्क किया जा सकता है।
ये भी पढ़ें : शिया पीजी कॉलेज में बीबीए दाखिले की मेरिट सूची जारी











