लखनऊ : शिया पीजी कॉलेज, लखनऊ ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के बीबीए पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए चयनित एवं प्रतीक्षारत अभ्यर्थियों की मेरिट सूची जारी कर दी है। अभ्यर्थी कॉलेज के एडमिशन पोर्टल या आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी मेरिट स्थिति देख सकते हैं।
प्रवेश समिति के निदेशक प्रो.एमएम अबु तैय्यब ने बताया कि चयनित अभ्यर्थी प्रथम सेमेस्टर की ₹25,000 फीस 9 जुलाई से 13 जुलाई, 2026 तक महाविद्यालय के प्राचार्य कार्यालय स्थित कैशियर काउंटर पर नकद जमा कर सकते हैं। काउंसिलिंग की तिथि एवं अन्य आवश्यक जानकारी बाद में अलग से जारी की जाएगी।
जारी मेरिट सूची के अनुसार बीबीए पाठ्यक्रम की चयनित सूची का मेरिट इंडेक्स 95.20 से 70.30 तक है, जबकि प्रतीक्षारत सूची का मेरिट इंडेक्स 70.20 से 48.10 तक निर्धारित किया गया है।
ये भी पढ़ें : शिया पीजी कॉलेज: स्नातक-परास्नातक प्रवेश के लिए आवेदन 10 जुलाई तक
प्रो.अबु तैय्यब ने बताया कि प्रवेश संबंधी किसी भी प्रकार की जानकारी या समस्या के समाधान के लिए अभ्यर्थी admissions@shiapgcollege.ac.in पर ई-मेल भेज सकते हैं। इसके अलावा हेल्पलाइन नंबर 9682815122 और 8090033896 पर भी संपर्क किया जा सकता है।
उन्होंने अभ्यर्थियों से निर्धारित तिथि के भीतर प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने तथा महाविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.shiacollege.org अथवा एडमिशन पोर्टल www.shiapgcollege.ac.in पर नियमित रूप से अपडेट देखते रहने की अपील की।











