लखनऊ। शिया पीजी कॉलेज ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 में स्नातक और परास्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 10 जुलाई निर्धारित की है। प्रवेश निदेशक प्रो. मिर्जा मोहम्मद अबु तैयब ने बताया कि निर्धारित तिथि तक अभ्यर्थी ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से आवेदन कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि बीकॉम (रेगुलर), बीएससी (बायो), एलएलबी (तीन वर्षीय), बीए-एलएलबी (पांच वर्षीय), एलएलएम, एमएससी (जंतु विज्ञान), एमकॉम (कॉमर्स), एमकॉम (व्यवहारिक अर्थशास्त्र) तथा बीबीए पाठ्यक्रमों में आवेदन की अंतिम तिथि 10 जुलाई है।
आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद इन पाठ्यक्रमों की मेरिट सूची जारी की जाएगी, जिसके बाद चयनित अभ्यर्थी प्रवेश शुल्क जमा कर सकेंगे।
प्रो. अबु तैयब ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन महाविद्यालय के एडमिशन पोर्टल और आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से किए जा सकते हैं। वहीं, ऑफलाइन आवेदन पत्र प्राचार्य कार्यालय स्थित कैशियर काउंटर से प्रतिदिन प्रातः 10:30 बजे से सायं 4:30 बजे तक प्राप्त किए जा सकते हैं।
ये भी पढ़ें : एक्सप्रेशन्स यूथ फेस्ट-2026: शिया कॉलेज ओवरऑल विजेता, बटोरी तारीफ
उन्होंने बताया कि कुछ पाठ्यक्रमों में ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर प्रवेश दिए जा रहे हैं। इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि भी 10 जुलाई निर्धारित की गई है।
इन पाठ्यक्रमों में बीए, बीकॉम (सेल्फ फाइनेंस), बीकॉम ऑनर्स, बीए (जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन), एमए (समाजशास्त्र), एमए (उर्दू), एमए (जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन), एमए (इतिहास), एमए (शिक्षाशास्त्र), एमए (राजनीतिशास्त्र) तथा एमएससी (भौतिक विज्ञान) शामिल हैं।
इन पाठ्यक्रमों में रिक्त सीटें उपलब्ध रहने तक प्रवेश प्रक्रिया जारी रहेगी। प्रवेश संबंधी किसी जानकारी या समस्या के समाधान के लिए अभ्यर्थी कॉलेज की ई-मेल आईडी [admissions@shiapgcollege.ac.in](mailto:admissions@shiapgcollege.ac.in) पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा हेल्पलाइन नंबर 8090033896 और 7800220192 पर भी सहायता प्राप्त की जा सकती है।












