मादक पदार्थों के खिलाफ छात्राओं ने उठाई जागरूकता की आवाज

1
123

लखनऊ। नशामुक्त भारत अभियान के तहत केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN), महानगर लखनऊ की ओर से चारबाग स्थित एपी सेन गर्ल्स इंटर कॉलेज में मादक पदार्थ विरोधी जनजागरूकता (जागृति) कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में छात्राओं को मादक पदार्थों के सेवन से होने वाली शारीरिक, मानसिक, सामाजिक और आर्थिक हानियों के प्रति जागरूक किया गया।

एपी सेन गर्ल्स इंटर कॉलेज में CBN द्वारा मादक पदार्थ विरोधी जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रोहित राज, कार्यकारी अधीक्षक, केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN), लखनऊ ने छात्राओं को सभी प्रकार के मादक पदार्थों से दूर रहने की शपथ दिलाई।

 

उन्होंने कहा कि नशा केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को ही प्रभावित नहीं करता, बल्कि इससे परिवार और समाज पर भी गंभीर दुष्प्रभाव पड़ते हैं। उन्होंने छात्राओं से नशे से दूर रहने के साथ-साथ अपने आसपास के लोगों को भी इसके दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया।

विशिष्ट अतिथि डॉ. राजीव सक्सेना, सेवानिवृत्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) एवं संस्थापक, वसुंधरा सेवा समिति ने कहा कि इतिहास में युवाओं को नशे की ओर धकेलकर समाज और राष्ट्र को कमजोर करने के प्रयास किए जाते रहे हैं। उन्होंने मादक पदार्थों के सेवन से शरीर और मस्तिष्क पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी छात्राओं को दी।

ये भी पढ़ें : गनर्स की दो सदी की विरासत का जश्न, लखनऊ में मनाया 200वां गनर्स डे

 

कॉलेज की प्रधानाचार्या उशोषी घोष ने कहा कि नशे की लत व्यक्ति के भविष्य को अंधकारमय बना देती है। छात्राओं के सामने जीवन में आगे बढ़ने के अनेक अवसर हैं, इसलिए उन्हें नशे से दूर रहकर शिक्षा और अपने उज्ज्वल भविष्य पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।

कार्यक्रम के समापन पर डॉ. राजीव सक्सेना एवं रोहित राज ने छात्राओं के सवालों के जवाब देकर उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया। इस अवसर पर CBN लखनऊ के रितिक जादौन, कुमार आयुष, अर्चिका शुक्ला, पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता संदीप पाल सहित कॉलेज के शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here