दिनाँक 1 अक्टूबर 2026 को रायबरेली के रेलवे कोच फैक्ट्री क्रिकेट स्टेडियम लालगंज में आयोजित मंडलीय क्रिकेट प्रतियोगिता (14 वर्षीय बालक वर्ग) के अंतर्गत लखनऊ जनपद क्रिकेट टीम ने अपने सभी मैच जीत कर फाइनल में हरदोई को 85 रनो हराकर शानदार जीत दर्ज करते हुए विजेता होने का गौरव प्राप्त किया.
मंडलीय क्रिकेट प्रतियोगिता के अंतर्गत लखनऊ रायबरेली उन्नाव हरदोई व सीतापुर की टीमों ने प्रतिभाग किया. लखनऊ ने अपने पहले मैच में टॉस जीत का पहले बल्लेबाजी करते हुए विजय के 29 व आयुष के 20 रनो की बदौलत 12 ओवर मे 5 विकेट खोकर 80 रन बनाये जवाब मे उन्नाव की टीम 12 ओवर मे 6 विकेट खोकर 68 रन ही बना पाई.
फाइनल मैच मे लखनऊ ने पुनः टॉस जीत का पहले बल्लेबाजी करते हुए शुरुवाती झटको के बाद विजय के तेजतर्रार 46 व इशराक के 25 रनो की पारी से 15 ओवर मे 5 विकेट खोकर 122 रन बनाये, लक्ष्य का पीछा करते हुए हरदोई की टीम 9.4 ओवर मे तास के पत्तों की तरह 37 रन पर ही ढेर हो गई.
लखनऊ से मो0 कैफ व शबजान ने घातक गेंदबाजी करते हुए 4-4 विकेट झटके. लखनऊ ने 85 रनो से मैच जीत कर विजेता होने का गौरव प्राप्त किया.













