स्केटिंग प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया शानदार कौशल

0
86

लखनऊ। शॉलीमार वन वर्ल्ड स्थित एलीट स्पोर्ट्स अकादमी द्वारा आयोजित स्केटिंग प्रतियोगिता में अंडर-8, अंडर-12 और ओपन श्रेणी की स्पर्धाएं आयोजित की गई। प्रतियोगिता के दौरान बच्चों ने कोच अभिषेक और अर्जुन के मार्गदर्शन में सीखे गए कौशल और तकनीकों का प्रदर्शन किया। विजेताओं में फातिमा आसिफ, कुलसुम आसिफ, वामिका वर्मा, और नैरिती प्रमुख रहे।

एलीट स्पोर्ट्स अकादमी के निदेशक गोपाल बिष्ट ने कहा कि अकादमी का उद्देश्य हर बच्चे को ऐसा मंच प्रदान करना है, जहां वह खेल का आनंद लेने के साथ रिंक पर आत्मविश्वास और गर्व का अनुभव कर सके। उन्होंने बताया कि छात्रों को नियमित एक्सपोज़र और प्रोत्साहन देने के लिए भविष्य में भी इस तरह की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती रहेंगी।

ये भी पढ़ें : रामगढ़ताल में गूंजी बेटियों की हुंकार, ‘अस्मिता नेशनल महिला रोइंग लीग’ का भव्य आगाज़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here