सेवा संकल्प अभियान में विधायक ओपी श्रीवास्तव ने किया श्रमदान

0
38

लखनऊ। सेवा संकल्प अभियान–2026 के तहत गुरुवार को इंदिरानगर स्थित भूतनाथ मंदिर में ‘सेवा मेरा योगदान—स्वच्छता एवं श्रमदान’ कार्यक्रम आयोजित किया गया।

लखनऊ पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के विधायक ओपी श्रीवास्तव ने कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए स्वयं श्रमदान किया और मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में चलाए गए स्वच्छता अभियान में योगदान दिया।

स्वच्छता के लिए जनभागीदारी जरूरी

स्वच्छता अभियान के दौरान मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र में सफाई की गई। विधायक ओपी श्रीवास्तव ने कहा कि स्वच्छता स्वस्थ समाज की आधारशिला है और इसे जनभागीदारी के माध्यम से ही व्यापक बनाया जा सकता है।

उन्होंने नागरिकों से अपने आसपास के परिवेश को स्वच्छ रखने और नियमित रूप से श्रमदान में सहभागिता करने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य स्वच्छता के साथ समाज में सेवा, श्रमदान और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को मजबूत करना है। स्वच्छ परिवेश के निर्माण के लिए प्रत्येक नागरिक की सक्रिय सहभागिता आवश्यक है।

पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने भी किया श्रमदान

कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने भी श्रमदान किया। इस दौरान स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में ‘स्वच्छता का दीप जलाएं, हर गली-मोहल्ला महकाएं’ और श्रमदान के माध्यम से सामूहिक जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर भाजपा लखनऊ महानगर की उपाध्यक्ष सीता नेगी, जीडी शुक्ला, शहर मीडिया प्रभारी शैलेंद्र राय ‘डब्बू’, मणिकांत शुक्ला, शशांक शेखर ‘गोल्डी’, मंडल अध्यक्ष रीना चौरसिया, अभिषेक राय, नरेंद्र देवड़ी, लखनऊ महानगर के पूर्व उपाध्यक्ष राकेश सिंह, पार्षद अशोक उपाध्याय,

पूर्व पार्षद राम अजय सिंह, संत शरण वर्मा, नीलमा त्रिपाठी, संदीप पाठक, देवेंद्र वर्मा, यशवंत चौधरी, मिंटू मौर्य, रीता कश्यप, रंजन सिंह, हेमा डोबरियाल, पूजा शुक्ला, राजकुमारी सिंह,

अनूप सिंह, पारूल श्रीवास्तव, मधुबाला चौधरी, जिया मिश्रा, सीमा दुबे, उषा सिंह, पूजा वर्मा, विनोद यादव, प्रांजल राजपूत और संगीता गुप्ता सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें : छठ घाट पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा मजबूत, ओपी श्रीवास्तव ने नई स्टील रेलिंग का किया लोकार्पण

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here