टोक्यो/नई दिल्ली : धनुष श्रीकांत ने टोक्यो, जापान में जारी 25वें समर डेफलिम्पिक्स में भारत के लिए शूटिंग का पहला स्वर्ण पदक जीतते हुए 10 मीटर एयर राइफल में विश्व बधिर रिकॉर्ड तोड़ दिया।
उन्होंने क्वालिफिकेशन में भी डेफलिम्पिक क्वालिफिकेशन रिकॉर्ड तोड़ते हुए फ़ाइनल में जगह बनाई। फ़ाइनल में धनुष ने 252.2 का स्कोर शूटकर अपने ही विश्वरिकॉर्ड 251.7 को बेहतर किया और स्वर्ण जीता, जबकि उनके साथी मोहम्मद मुर्तज़ा वानिया ने 250.1 के स्कोर के साथ रजत पदक जीता।
पहले ही दिन भारतीय निशानेबाज़ों ने जीते चार पदक
महिलाओं ने भी एक रजत और एक कांस्य जीतकर पहले दिन भारत की ओर से चार पदक पक्के किए। महिलाओं की 10 मीटर एयरराइफल फ़ाइनल में, महितसंधू ने 250.5 के स्कोर के साथ रजत पदक जीता। वह यूक्रेन की वायोलेटालाइकोवा से 1.9 अंक पीछे रहीं, जिन्होंने 252.4 के स्कोर के साथ स्वर्ण जीता।
भारत की कोमल मिलिंदवाघमारे ने 228.3 के स्कोर के साथ कांस्य पदक जीतते हुए डबल पोडियम फ़िनिश सुनिश्चित किया। धनुष का फ़ाइनल स्कोर जर्मनी के मैक्सी मिलियन डालिंगर से भी अधिक है, जिन्होंने पिछले सप्ताह आईएसएसएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप में इसी इवेंट में 252.0 के स्कोर के साथ विश्व चैम्पियन का ख़िताब जीता था।
यह स्कोर धनुष के टोक्यो में बनाए स्कोर से 0.2 अंक कम है। क्वालिफिकेशन में, धनुष ने 630.6 का स्कोर शूट किया, जो दक्षिण कोरिया के किम वूरिम द्वारा पिछली बार ब्राज़ील के कैक्सियासडोसुल में बनाए गए 625.1 के डेफलिम्पिक विश्वरिकॉर्ड से अधिक है। मोहम्मद मुर्तज़ा ने भी 626.3 का स्कोर शूटकर इस रिकॉर्ड को पार किया।
फ़ाइनल में दोनों भारतीय निशानेबाज़ पूरे मुकाबले में कड़ी टक्कर देते रहे, लेकिन धनुष के अधिक हाई-10 शॉट्स ने उन्हें स्वर्ण दिलाया। दक्षिण कोरिया के से उंघाक बैक ने कांस्य जीता।
महिलाओं की क्वालिफिकेशन राउंड में, क्वालिफिकेशन विश्व रिकॉर्ड धारक महित संधू ने 623.4 के स्कोर के साथ दूसरा स्थान हासिल करते हुए फ़ाइनल में प्रवेश किया। दक्षिण कोरिया की डैनजियोंग ने 624.4 के स्कोर के साथनया डेफलिम्पिक रिकॉर्ड बनाते हुए शीर्ष स्थान हासिल किया।
भारत की कोमल मिलिंदवा घमारे 622.0 के स्कोर के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। पिस्टल निशानेबाज़ कल 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में पदकों की भिड़ंत के लिए उतरेंगे।
पुरुष वर्ग में डेफलिम्पिक्स पदक विजेता अभिनव देशवाल और डेब्यू करने वाले रुदार एक्शन में होंगे, जबकि महिला वर्ग में डेफ वर्ल्ड चैंपियनशिप पदक विजेता प्रांजली प्रशांतधुमाल और अनुयाप्रसाद हिस्सा लेंगी।
ये भी पढ़ें : वर्ल्ड बॉक्सिंग कप फाइनल्स 2025 : मीनाक्षी, प्रीति, अंकुश व नरेंद्र के पदक पक्के












