धमाल का चौथा पार्ट अब 17 जुलाई को, अक्षय की फिल्म को मिला सोलो रन

0
58
साभार : गूगल

बॉलीवुड में फिल्मों का बॉक्स ऑफिस क्लैश हमेशा चर्चा का विषय बना रहता है। जब दो बड़ी फिल्में एक साथ रिलीज होती हैं, तो इसका सीधा असर उनकी कमाई और दर्शकों की पसंद पर पड़ता है। कई बार मेकर्स को भी रिलीज डेट को लेकर आलोचनाओं का सामना करना पड़ता है।

ऐसे में जब दो बड़ी फिल्मों के बीच टकराव टल जाता है, तो इसे इंडस्ट्री के लिए सकारात्मक कदम माना जाता है। हाल ही में ऐसा ही देखने को मिला अजय देवगन की कॉमेडी फिल्म ‘धमाल 4’ और अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ के मामले में।

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने एक्स पोस्ट से जानकारी देते हुए बताया है कि अजय देवगन ने अपनी फिल्म ‘धमाल 4’ की रिलीज डेट बदल दी है। उन्होंने लिखा, ‘धमाल 4’ – ‘वेलकम टू द जंगल’: अजय देवगन – अक्षय कुमार का क्लैश टल गया… आपसी सम्मान और स्मार्ट बिजनेस प्लानिंग के तहत, अजय देवगन ने ‘धमाल 4′ की रिलीज डेट 17 जुलाई 2026 (जो पहले 3 जुलाई, 2026 को तय थी) उसे बदलने का फैसला किया है।’

उन्होंने आगे लिखा, ‘खबर है कि अजय देवगन और अक्षय कुमार ने बात की और आपसी सहमति से दोनों फिल्मों – ‘धमाल 4’ और ‘वेलकम टू द जंगल’ को उतना ही थिएटर में चलने दिया, जितना वे डिजर्व करती हैं। साथ ही यह भी पक्का किया कि ऑडियंस को दो फुल-स्केल मैडकैप एंटरटेनर उसी तरह देखने को मिलें, जैसा उन्हें बड़े पर्दे पर देखने का मकसद है।

जहां ‘वेलकम टू द जंगल’ 26 जून को सिनेमाघरों में आएगी, वहीं ‘धमाल 4’ अब 17 जुलाई को रिलीज होगी, जिससे ‘वेलकम टू द जंगल’ को बॉक्स ऑफिस पर तीन हफ्ते का अच्छा विंडो मिलेगा।’ अब ‘वेलकम टू द जंगल’ और ‘धमाल 4’ दोनों को लेकर ऑडियंस के बीच एक्साइटमेंट और बढ़ गई है। दोनों फ्रेंचाइजी पहले भी ऑडियंस को एंटरटेन कर चुकी हैं और इस बार भी मेकर्स बड़े लेवल पर फिल्मों को तैयार कर रहे हैं।

अक्षय कुमार इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘भूत बंगला’ को लेकर खबरों में हैं। इस फिल्म के साथ अक्षय ने एक बार फिल्ममेकर प्रियदर्शन के साथ हाथ मिलाया है। इनकी जोड़ी ने हमेशा ही पर्दे पर कमाल किया है। ‘भूत बंगला’ 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है।

भूत बंगला ने भारत में शानदार कमाई की है। फिल्म में अक्षय कुमार के साथ परेश रावल, राजपाल यादव, असरानी, तब्बू और वामिका गब्बी सहित कई स्टार्स ने अहम रोल अदा किया है।

ये भी पढ़े : आपसी सहमति से अलग हुए मौनी रॉय-सूरज नांबियार, फैंस से की खास अपील

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here