जनपदीय माध्यमिक विद्यालय राइफल शूटिंग प्रतियोगिता 2026 का आयोजन आज दिनांक 05.08.2026 को आयोजक विद्यालय बाबू त्रिलोकी सिंह इंटर कॉलेज लखनऊ के माध्यम से डी-शार्प शूटर एकेडमी, जानकीपुरम, लखनऊ में संपन्न हुआ।

प्रतियोगिता का शुभारंभ, मुख्य अतिथि, डॉ राजकुमार सिंह एवं विशिष्ट अतिथि मंडलीय क्रीड़ा सचिव विश्वजीत पांडे के द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। मुख्य अतिथि महोदय ने सभी खिलाड़ी छात्रों को स्वस्थ शरीर, स्वस्थ मस्तिष्क की अवधारणा के साथ जुड़ने के लिए प्रेरित करते हुए अच्छे प्रदर्शन की शुभकामनाएं प्रेषित की।
जिला स्तरीय प्रतियोगिता (ओपन साइड) के परिणाम निम्नवत है-
U-14 (बालक वर्ग)
1- सूर्या – Gold Medal -बाबू त्रिलोकी सिंह इंटर कॉलेज काकोरी लखनऊ
2- आदर्श पाल- silver Medal -बाबू त्रिलोकी सिंह इंटर कॉलेज काकोरी लखनऊ
3- शिवांश – Bronze Medal -बाबू त्रिलोकी सिंह इंटर कॉलेज काकोरी लखनऊ
U-17 (बालक वर्ग)
1- दीपक रावत- Gold Medal -बाबू त्रिलोकी सिंह इंटर कॉलेज काकोरी लखनऊ
2- प्रतीक यादव – Silver Medal -बाबू त्रिलोकी सिंह इंटर कॉलेज काकोरी लखनऊ
3- गौरव – Bronze Medal -बाबू त्रिलोकी सिंह इंटर कॉलेज काकोरी लखनऊ
U-19 (बालक वर्ग)
1- यशवेन्द्र गौतम- Gold Medal – बाबू त्रिलोकी सिंह इंटर कॉलेज काकोरी लखनऊ
2- ऋषि – Silver Medal – बाबू त्रिलोकी सिंह इंटर कॉलेज काकोरी लखनऊ
3- शिवम – bronze Medal – बाबू त्रिलोकी सिंह इंटर कॉलेज काकोरी लखनऊ
U-19 (बालिका वर्ग)
1- पिंकी- Gold Medal
2- मुस्कान – Silver Medal
3- अदिति कश्यप – Bronze Medal
सभी बालिकाएं आर कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज बादशाह नगर की छात्राएं हैं।
प्रतियोगिता में ओवरआल विजेता की ट्रॉफी बाबू त्रिलोकी सिंह इंटर कॉलेज काकोरी के नाम रही।
सभी विजेता खिलाड़ियों को विशिष्ट अतिथि डी-शार्प शूटर अकादमी के प्रबंधक यशवेंद्र सिंह एवं विद्यालय के प्राचार्य डॉ राजकुमार सिंह द्वारा मेडल पहनकर सम्मानित किया गया तथा भविष्य में उच्च कोटि के प्रदर्शन के द्वारा अपना, जिले, प्रदेश एवं देश का नाम रोशन करने की अग्रिम शुभकामनाएं प्रेषित की गई।
उपर्युक्त चयनित छात्र/छात्राएं मंडलीय प्रतियोगिता जो रायबरेली में दिनांक 12 अगस्त 2026 को प्रस्तावित है, में प्रतिभाग करेंगे।
इस अवसर पर मंडलीय क्रीड़ा समिति के सचिव विश्वजीत पांडे, अंकुर पांडे, प्रवीण शर्मा, प्रमिला भारती, लईक अहमद, परमेंद्र मिश्रा, विप्लव चौधरी, ममता सिंह, अमित कुमार, नंदिनी गुप्ता, राधा, शिल्पी एवं शारीरिक शिक्षा विभाग के अध्यक्ष हिमांशु शुक्ला उपस्थित रहे।













